फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी चैनल ने मुंबई पहुंच समझा डीडीएलजे का तिलिस्म, मराठा मंदिर के स्टाफ ने सुनाई कहानी

Fri, 20 Mar 2020 01:05 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
american channel know about ddlj magic by maratha mandir hall employee
ddlj - फोटो : social media

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा जगत की आइकॉनिक फिल्मों में शुमार है। 24 साल बाद भी यह फिल्म थियेटर से उतरने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई स्थित मराठा मंदिर थियेटर में आज भी इस फिल्म को देखने के लिए दिन में 11:30 बजे लोगों की लाइन लगती है। बीते दिनों अमेरिका का एक प्रख्यात चैनल भी भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक समय तक चलने वाली इस फिल्म की कहानी को समझने के लिए मुंबई पहुंच गया। उन्होंने मराठा मंदिर सिनेमाघर के टिकट काउंटर पर बैठे व्यक्ति से लेकर प्रोजेक्शनिस्ट, थियेटर के मालिक और लोगों से बातचीत की।

american channel know about ddlj magic by maratha mandir hall employee
ddlj

चैनल ने इसे मशहूर हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक का भारतीय रूप करार दिया। चैनल से बातचीत में फिल्म का टिकट बेच रहे व्यक्ति ने बताया कि आज भी छुट्टी वाले दिन 350-400 टिकट बिक जाते हैं। वहीं प्रोजेक्शनिस्ट ने बताया कि वह मराठा मंदिर में 46 सालों से है। जब से डीडीएलजे लगी है तब से अब तक वह यह फिल्म 9000 दफा देख चुके हैं। वह दावा भी करते हैं कि देश के करीब 95 प्रतिशत लोगों ने तो यह फिल्म जरूर देखी होगी।  

american channel know about ddlj magic by maratha mandir hall employee
ddlj
वहीं थियेटर के मालिक ने बताया कि उन्होंने खुद यह फिल्म 20-25 बार देखी है। वह इस फिल्म को अब भी लगाए हुए हैं क्योंकि उन्हें यह फिल्म पसंद है। चैनल ने अपनी तरफ से यह भी जानने की कोशिश की कि आखिर पिछली दो पीढ़ियों से यह फिल्म अब भी कैसे जोड़ पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
american channel know about ddlj magic by maratha mandir hall employee
DDLJ
फिल्म से फैशन से लेकर रिलेशनशिप पर कैसा प्रभाव पड़ा। गौरतलब है कि यह फिल्म 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अमरीश पुरी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन आदिय चोपड़ा ने किया था।  फिल्म का संगीत जतिन-ललित ने दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed