फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के डर के बीच विदेश से लौटे ये स्टार किड्स, मांओं ने ली राहत की सांस

Fri, 20 Mar 2020 01:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Mar 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Shefali Shah and Suchitra Krishnamoorthi Feeling Relaxed as Their Kids Come Back To India Due To Corona Virus
बच्चों के साथ शेफाली शाह और सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की बेटी कावेरी आखिरकार बोस्टन से वापस आ ही गईं। गत गुरुवार की दोपहर को सुचित्रा ने खुद एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वहीं विपुल अमृतलाल शाह की पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह ने भी सोशल मीडिया पर ही अपने दोनों बेटों के स्पेन से सुरक्षित घर लौटने की पुष्टि की है। दुनिया में फैले कोरोना वायरस के डर की वजह से विदेशों में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वदेस लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Shefali Shah and Suchitra Krishnamoorthi Feeling Relaxed as Their Kids Come Back To India Due To Corona Virus
shekhar kapoor - फोटो : file photo

शेखर कपूर की बेटी कावेरी का बोस्टन से अपने घर के लिए उड़ान भरना बहुत मुश्किल हो रहा था। अभिनेत्री सुचित्रा ने बताया कि कावेरी बोस्टन में बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में पढ़ रही है। 13 मार्च से भारत के विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर भारत सरकार के निर्देश के बाद कावेरी अमेरिका में अटक गई थी। स्थिति के बारे में विस्तार से बताते हुए सुचित्रा ने कहा, 'कावेरी का कॉलेज 10 मार्च के आसपास बंद हो गया था, और बच्चों को अपने छात्रावासों को खाली करने के लिए कहा गया था। कावेरी बोस्टन में हमारे पारिवारिक दोस्तों के साथ रह रही थी। इस महामारी के बीच वह अभी घर आई है तो राहत की सांस है।' 

Shefali Shah and Suchitra Krishnamoorthi Feeling Relaxed as Their Kids Come Back To India Due To Corona Virus
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुचित्रा ने आगे कहा, 'वह सिर्फ छः दिनों के लिए ही वहां अटक गई थी, लेकिन यह एक वर्ष की तरह महसूस हो रहा था। तारीफ है वहां की सरकार की जिन्होंने बहुत अच्छे तरीके से हमारी सहायता की। हमें लगातार हमारे सभी सवालों के जवाब मिले। मैं अपने डॉक्टरों, एयरलाइन, सुरक्षा कर्मियों और अन्य सभी का धन्यवाद करती हूं, जो भारत को सुरक्षित रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।' बोस्टन से लौटने के बाद कावेरी ने अब खुद को आइसोलेशन में रखा है। सुचित्रा ने कहा, 'भारत पहुंचने के बाद कावेरी का हवाई अड्डे पर चेकअप हुआ था और वह बिल्कुल ठीक है। लेकिन वह एक जिम्मेदार लड़की है, इसलिए उसने खुद को आइसोलेशन में रखा है। कावेरी ने बताया कि हवाई अड्डे पर कोई महामारी जैसी स्थिति नहीं थी। हर कोई बहुत अच्छे से पेश आ रहा था। भारत में जिस तरह से चीजों को संभाला जा रहा है उससे मेरा सलाम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Shah and Suchitra Krishnamoorthi Feeling Relaxed as Their Kids Come Back To India Due To Corona Virus
परिवार के साथ शेफाली शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इधर अभिनेत्री शेफाली शाह शुरुआत से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सचेत कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करके अपने दोनों बेटों की सही सलामत घर लौटने की पुष्टि की। उनके बेटे स्पेन के सलाओ कैम्ब्रिल्स में एक अकादमी में फुटबॉल के खिलाड़ी बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। वे जहां रह रहे थे उन्हें वहां से निकाला जा रहा था। इस समय वे उनके करियर की महत्वपूर्ण वर्ष में थे, क्योंकि वह बहुत ही जल्द बोर्ड की परीक्षा देने वाले थे। स्थिति तब बुरी हो गई थी जब कोरोना के भय से स्पेन की सरकार ने 15 मार्च को राष्ट्रीय बंद की घोषणा कर दी। शेफाली के पास अपने बेटों को वापस लाने के लिए 18 से भी कम घंटे का समय था, क्योंकि इसके बाद सीमाओं को बंद किया जाना था।

विज्ञापन
Shefali Shah and Suchitra Krishnamoorthi Feeling Relaxed as Their Kids Come Back To India Due To Corona Virus
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

शेफाली ने बताया, 'जब मेरे दोनों बेटे भारत पहुंचे तो उनकी जांच की गई । जांच में कुछ नहीं मिला तो उन्हें पूरी तरह से परीक्षण के लिए सेवन हिल हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां उन्हें 24 घंटे तक रखा गया, जिसमें उनके शरीर के तापमान, गले और कोरोना के लक्षण के बारे में पूरी पड़ताल की गई। फिर बाद में उन्हें क्लीन चिट देकर घर जाने के लिए बोल दिया गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed