सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफर स्टीव मैकरी( Steve McCurry) ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्टीव ने कुल पांच तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में श्रीदेवी से देव आनंद तक नजर आ रहे हैं। आप भी देखें स्टीव द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें।
अमेरिकन फोटोग्राफर ने शेयर की बॉलीवुड सितारों की अनदेखी तस्वीरें, श्रीदेवी से देव आनंद तक आए नजर
पहली फोटो स्टीव मैकरी( Steve McCurry) ने अनिल कपूर और श्रीदेवी की साझा की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ने श्रीदेवी को कंधे पर उठाकर रखा है। चूंकि ये शूटिंग का बिहाइंड द सीन फोटो है तो इस तस्वीर में श्रीदेवी सीन के पहले मेकअप करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर 1993 में क्लिक की गई थी।
दूसरी तस्वीर में देव आनंद नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अपने आप में बेहद खास है क्योंकि ये फोटो भी बिहाइंड द शूट की है। तस्वीर में दिख रहा है कि देव आनंद एक एक्शन सीन की तैयारी करवा रहे हैं। एक तरफ जहां वो घास में लेटे एक्टर्स को निर्देश दे रहे हैं तो वहीं अभिनेता एक्शन सीन की रिहर्सल कर रहे हैं। ये तस्वीर भी साल 1993 में क्लिक की गई थी।
तीसरी तस्वीर बॉलीवुड को बयां कर रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे कुछ बच्चे मिलकर किसी फिल्म का हाथ से पोस्टर बना रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में बताया है कि ये तस्वीर मुंबई में 1996 में क्लिक की गई थी।
A post shared by Steve McCurry (@stevemccurryofficial) on
चौथी तस्वीर जूही चावला और ऋषि कपूर की है। ये तस्वीर 1993 में मुंबई में क्लिक की गई थी। तस्वीर में दिख रहा है कि ये एक रोमांटिक सीन है और सीन के शूट से पहले जूही चावला मेकअप टचअप ले रही हैं। तस्वीर में ऋषि और जूही की प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है।
कमेंट
कमेंट X