फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ami Je Tomar 3.0 Out: आंखों के लिए आश्चर्य बनी विद्या-माधुरी की जुगलबंदी, 'अमी जे तोमार 3.0' गाना रिलीज

Fri, 25 Oct 2024 08:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 25 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित गाना 'अमी जे तोमार 3.0' रिलीज कर दिया है। इसमें एक मंच पर दो बेहतरीन अभिनेत्रियां विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी किसी सिनेमाई करिश्मा से कम नहीं है।

विज्ञापन
Ami Je Tomar 3 0 song Out from bhool bhulaiyaa 3 Vidya balan Madhuri dixit Jugalbandi became surprise for eyes
'अमी जे तोमार 3.O' गाना रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दिवाली पर बॉक्स ऑफिस का रण देखने लायक होगा क्योंकि दो बहुप्रतीक्षित और सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त एक ही दिन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एक ओर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' है तो दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3'। दोनों फिल्मों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। इसी बीच दर्शकों को लुभाने के लिए 'भूल भुलैया 3' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित गाना 'अमी जे तोमार 3.0' रिलीज कर दिया है। इसमें एक मंच पर दो बेहतरीन अभिनेत्रियां विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी किसी सिनेमाई करिश्मा से कम नहीं है। 

Ami Je Tomar 3 0 song Out from bhool bhulaiyaa 3 Vidya balan Madhuri dixit Jugalbandi became surprise for eyes
'अमी जे तोमार 3.O' - फोटो : यूट्यूब

'अमी जे तोमार 3.0' गाना रिलीज 

'भूल भुलैया 3' के निर्माताओं ने 'आमी जे तोमार 3.O' गाने का वीडियो जारी कर दिया है। गाने की शुरुआत माधुरी और विद्या के पारंपरिक परिधान पहने शहनाई की धुन पर थिरकने से होती है। 'अमी जे तोमर 3.0' हमें 'भूल भुलैया' (2007) में प्रदर्शित मूल 'अमी जे तोमर' की याद दिलाता है।

Ami Je Tomar 3 0 song Out from bhool bhulaiyaa 3 Vidya balan Madhuri dixit Jugalbandi became surprise for eyes
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी-विद्या की जुगलबंदी ने जीते दिल 

नवीनतम गीत में, दोनों अभिनेत्रियां एक ऐसे ही दरबार में डांस कर रही हैं जहां मूल मंजुलिका नृत्य करती थी और फिर उसकी जान चली गई। गाने में विद्या भी मंजुलिका के समान अवतार में हैं। जहां तक माधुरी के किरदार की बात है तो दर्शकों के मन में आज भी कौतूहल बना हुआ है।

Lucky Baskhar: दुलकर सलमान की फिल्म पर आई नई जानकारी, प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे ये मशहूर निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
Ami Je Tomar 3 0 song Out from bhool bhulaiyaa 3 Vidya balan Madhuri dixit Jugalbandi became surprise for eyes
'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

'अमी जे तोमार 3.0' का निर्माण

'अमी जे तोमार 3.0' के बोल समीर ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका हैं।

Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू

विज्ञापन
Ami Je Tomar 3 0 song Out from bhool bhulaiyaa 3 Vidya balan Madhuri dixit Jugalbandi became surprise for eyes
'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट

यह फिल्म 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। फिल्म को 1 नवंबर को रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर का सामना करना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed