रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' ने अपने हर एक अपडेट से बज बनाया हुआ है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सिंघम के रूप में अजय देवगन के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने एक और बड़े एलान से प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठ गया है।
Vinasham Karoham: 'विनाशम करोहम' का प्रण लेकर लौटे अजय देवगन, सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक की रिलीज से उठा पर्दा
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन पर फिल्माए गए फिल्म के टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' का टीजर जारी हो गया है। साथ ही गाने की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल जारी होगा 'सिंघम अगेन' का टाइटल ट्रैक
'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' जिसे मुख्य अभिनेता अजय देवगन पर फिल्माया गया है वह कल यानी 26 अक्तूबर (शनिवार) को रिलीज होगा। रणवीर सिंह पर फिल्माया गया 'सिघम अगेन' का पहला गाना 'जय बजरंगबली' कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
अजय देवगन के अंदाज ने खड़े किए रोंगटे
आज, 25 अक्तूबर को, निर्माताओं ने एक मनोरंजक टीजर साझा किया जिसमें बताया गया कि फिल्म का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' कल रिलीज किया जाएगा। टीजर में अजय देवगन को पहाड़ों के लुभावने बैकग्राउंड में दिखाया गया है। अभिनेता अपने अंदाज से दिल जीत रहे हैं। वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
The Sabarmati Report Teaser: गोधरा कांड का सच उजागर करेंगे विक्रांत मैसी, कहानी की झलक ने दिया झकझोर
View this post on Instagram
टीजर देख उत्साहित हुए प्रशंसक
गाने का टीजर साझा करते हुए, अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम कल जारी होगा।' टीजर रिलीज के साथ ही इंटरनेट जगत में छा गया है। फिल्म के प्रशंसक इसकी रिलीज के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल
'भूल भुलैया 3' से टकराएगी 'सिंघम अगेन'
'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की 'सिंघम' से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे। वहीं, अब वे 'सिंघम अगेन' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर बड़ी रिलीज के तौर पर स्क्रीन पर आने वाली है। 1 नवंबर को इसका बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' से टकराव है। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है।
Kannappa: कन्नप्पा की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने शुरू की ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, वीडियो साझा कर जताई खुशी