विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2002 की उस त्रासदी को दर्शाती है जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। टीजर यथास्थिति को चुनौती देता है। साथ ही एक त्रासदी से जुड़ी जटिलताओं और सच्चाइयों को गहराई से उजागर करता है जिसने देश की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया।
The Sabarmati Report Teaser: गोधरा कांड का सच उजागर करेंगे विक्रांत मैसी, कहानी की झलक ने दिया झकझोर
'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर जारी हो गया है। विक्रांत मैसी की फिल्म 27 फरवरी, 2002 के गोधरा कांड का सच सबके सामने लाने का वादा करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधरा कांड के राज से उठेगा पर्दा
'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर दर्शकों को भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक की आंखें खोल देने वाली यात्रा पर ले जाने का वादा करता है। यह 27 फरवरी, 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास हुई साबरमती एक्सप्रेस घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा करता है। 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर सवाल उठाता है कि 2002 में वास्तव में क्या हुआ था।
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
दरअसल, 27 फरवरी, 2002 की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और भारतीय इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 59 तीर्थयात्री और कार सेवक मारे गए। यह भारतीय इतिहास और राजनीति में एक निर्णायक क्षण था, जिसके बड़े और खतरनाक परिणाम सामने आए। इस घटना से पर्दा उठाएगी और वह सब दिखाएगी जो देश ने पहले कभी नहीं देखा।
Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में टीजर की तारीफ करते नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'छिपे हुए सच को उजागर करें, द साबरमती रिपोर्ट के साथ चौंकाने वाली वास्तविकता का अनुभव करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी द साबरमती रिपोर्ट का टीजर देखा और मैं पहले से ही मंत्रमुग्ध हो गया। यह फिल्म धमाकेदार होने वाली है। अपने कैलेंडर पर तारीख मार्क कर लें।'
Kannappa: कन्नप्पा की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने शुरू की ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, वीडियो साझा कर जताई खुशी