इस साल की दिवाली बड़ी और बेहतर होगी क्योंकि अभिनेत्री विद्या बालन, कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित के साथ अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका के रूप में लौट रही हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने अब गाने 'अमी जे तोमार 3.0' का टीजर जारी करके फिल्म की रिलीज को और अधिक चर्चा में डाल दिया है, जिसमें विद्या और माधुरी के बीच की जुगलबंदी देखते ही बन रही है।
Ami Je Tomar 3.0 Teaser: विद्या-माधुरी की जुगलबंदी ने बढ़ाया उत्साह, 'अमी जे तोमार 3.O' की रिलीज से उठा पर्दा
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का गाना 'अमी जे तोमार 3.O' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी देखने लायक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भूल भुलैया 3' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'अमी जे तोमार 3.O' गाने का टीजर जारी किया और पोस्ट को कैप्शन दिया, 'एक सिनेमाई तमाशा के लिए दिग्गज जोड़ी को एकजुट होते देखने के लिए तैयार हो जाइए। अमी जे तोमार 3.O गाना कल रिलीज होगा। भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में।'
प्रोमो की शुरुआत माधुरी और विद्या के पारंपरिक परिधान पहने शहनाई की धुन पर थिरकने से होती है। प्रोमो में यह भी कहा गया है, 'महान जोड़ी, डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, मंत्रमुग्ध कर देने वालीं और विद्या बालन एक सिनेमाई अनुभव के लिए एकजुट हुईं।' गाने में दोनों अभिनेत्रियों और उनके शानदार परिधानों के परिचय के बाद, दोनों डांस करना शुरू कर देती हैं और गाने के बोल बैकग्राउंड में बजने लगते हैं।
Mahima Chaudhry: जब महिमा चौधरी ने पिता से छिपाई अपने कैंसर की बात, अनुपम खेर का वीडियो देखने के बाद लगा पता
View this post on Instagram
A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)
'अमी जे तोमर 3.0' हमें 'भूल भुलैया' (2007) में प्रदर्शित मूल 'अमी जे तोमर' की याद दिलाता है। नवीनतम गीत में, दोनों अभिनेत्रियां एक ऐसे ही दरबार में डांस कर रही हैं जहां मूल मंजुलिका नृत्य करती थी और फिर उसकी जान चली गई। गाने में विद्या भी मंजुलिका के समान अवतार में हैं। जहां तक माधुरी के किरदार की बात है तो दर्शकों के मन में आज भी कौतूहल बना हुआ है।
Raspriya Ego Prem Kahani: पंकज त्रिपाठी का साथ पाकर खिल उठी ‘रसप्रिया’, अमरेंद्र शर्मा की कमाल म्यूजिकल शॉर्ट
'अमी जे तोमार 3.0' के बोल समीर ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका हैं। यह फिल्म 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। फिल्म को 1 नवंबर को रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर का सामना करना पड़ेगा।
Bigg Boss 18: विवियन को 'लाडला' का टैग दिए जाने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- गेम उल्टा भी पड़ सकता है