{"_id":"671a38f75afe10d1d0067308","slug":"actor-amrednra-sharmaturns-director-with-musical-short-film-raspriya-ego-prem-kahani-pankaj-tripathi-presents-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raspriya Ego Prem Kahani: पंकज त्रिपाठी का साथ पाकर खिल उठी ‘रसप्रिया’, अमरेंद्र शर्मा की कमाल म्यूजिकल शॉर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raspriya Ego Prem Kahani: पंकज त्रिपाठी का साथ पाकर खिल उठी ‘रसप्रिया’, अमरेंद्र शर्मा की कमाल म्यूजिकल शॉर्ट
अभिनेता से निर्देशक बने अमरेंद्र शर्मा ने अपनी पहली ही कोशिश ‘रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ में छोड़ी है, वह अद्भुत है और इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
रसप्रिया एगो प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोकप्रिय लेखक फणीश्वर नाथ रेणु का नाम जब भी हिंदी सिनेमा की चर्चाओं में आता है तो लोगों को उनकी कहानी ‘मारे गए गुलफाम’ पर बनी फिल्म ‘तीसरी कसम’ याद आती है। बीच में कुछ और लोगों ने भी उनकी कृतियों को कैमरे के जरिये परदे पर उतारने की कोशिश की, लेकिन जो भावुक छाप अभिनेता से निर्देशक बने अमरेंद्र शर्मा ने अपनी पहली ही कोशिश ‘रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ में छोड़ी है, वह अद्भुत है और इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
2 of 5
अमरेंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। इस बारे में बात चलने पर अमरेंद्र शर्मा ‘अमू’ बताते हैं, ‘पटना में थियटर के दौरान रेणु जी को जानने और पढ़ने का मौका मिला। हमारे थिएटर ग्रुप मंच आर्ट पटना के निर्देशक विजय कुमार थे। उन्होंने हम लोगों के साथ जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी शामिल थे, ‘रेणु के तीन रंग’ नाम से नाटक किया। उसी समय से ये कहानी मेरे अंदर थी। मैं जब भी इस कहानी को पढ़ता तो ऐसा लगता है कि पचकौड़ी मिरदंगिया और रमपतिया मेरे आस पास ही भटक रहे है। ‘बटोही’ के बाद मैंने सोच लिया था कि इस कहानी को मैं म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म की तरह बना सकता हूं।
3 of 5
रसप्रिया एगो प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ संगीतमय शॉर्ट फिल्म है। इसकी संगीत संरचना के बारे में पूछने पर अमरेंद्र बताते हैं, ‘पहले मैंने इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया फिर गीतकार अभिजीत मिश्रा और संगीतकार मनु वर्मा देवर्षि के साथ इसके गीत संगीत पर काम शुरू हुआ। छह महीने लग गए हमें, इसका गीत लिखने में। इस गीत को मैं बिल्कुल आंचलिक प्रभाव के साथ ही रचना चाहता था। और, मनु ने जब इसमें लोक संगीत के साथ फ्यूजन करने का सुझाव दिया तो बात बन गई।’ फिल्म में पचकौड़ी मिरदंगिया अमरेंद्र खुद बने हैं और रमपतिया का किरदार धानी गुप्ता ने निभाया है।
म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म ‘रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ के प्रस्तुतकर्ता अभिनेता पंकज त्रिपाठी हैं। रंगमंच के दिनों के अपने पुराने सह कलाकार पंकज की तारीफ करते अमरेंद्र आज भी नहीं थकते। वह बताते हैं, ‘पंकज त्रिपाठी भैया ने इसको प्रस्तुत किया है। उनको मेरा काम पसंद आया, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जब पहली बार मैं इसे दिखाने उनके घर गया तो उन्होंने इसकी काफी तारीफ की थी। मैं बहुत सीमित संसाधन में म्यूजिकल शार्ट फिल्म बनाता हूं और इस बात से वह बहुत प्रभावित भी रहते है। मेरी पिछली म्यूजिकल शॉर्ट ‘बटोही’ को भी उन्होंने ही प्रजेंट किया था।’
अविनाश दास-शेषनाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रसप्रिया एगो प्रेम कहानी’ की सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए निर्देशक अविनाश दास लिखते हैं, ‘ये एक ऐसी प्रेमकथा है जिसको पढ़ कर आंखों की कोर भीग जाती है। हम जिस थिएटर ग्रुप “मंच” में थे, बाद में उसी ग्रुप से अमरेंद्र जुड़े। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। उन्होंने यह लघु संगीतमय फिल्म बनाई है।’ चर्चित लेखक शेषनाथ पांडे लिखते हैं, ‘अमरेंद्र ‘रसप्रिया’ को म्यूजिकल वीडियो के रूप में अरसे से बनाना चाहते थे। एक दिन अमरेंद्र भाई ने यह कह कर चौंका दिया कि मैंने रसप्रिया शूट कर ली है। हमने चाय पीते हुए इसे देखा और मैं भर गया, क्या सुन्दर गीत लिखा है अमरेंद्र ने, "बीतल समइया के कवन निहोरा...", रेणु के यहां यथार्थ के साथ लालित्य और करुणा का ऐसा समन्वय मिलता है जो अलहदा ढंग से पहचाना जा सकता है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।