{"_id":"6718c6a91b0cbc6c68093a01","slug":"know-all-about-mallika-sherawat-birthday-she-changed-her-name-films-early-life-and-net-worth-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में आने के बाद बदला अपना नाम, पिता की बात सुनकर लिया ऐसा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में आने के बाद बदला अपना नाम, पिता की बात सुनकर लिया ऐसा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:02 AM IST
सार
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका ने एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। मल्लिका ने इंडस्ट्री में काम करने के लिए अपना नाम भी बदल दिया था। आइए आपको बताते हैं मल्लिका से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन
1 of 5
Mallika Sherawat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत आज यानी 24 अक्तूबर को अपनी जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका शेरावत को उनकी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री कई सारे आइटम नंबर भी दिए हैं। मल्लिका को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
इंडस्ट्री में आने के बाद मल्लिका ने बदला था नाम
मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम मुकेश कुमार लांबा है। मल्लिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पापा का मानना था कि वह इंडस्ट्री में जाकर परिवार का नाम खराब कर देंगी। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। मल्लिका ने अपना नाम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए बदल दिया था। मल्लिका शेरावत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिलोसोफी में डिग्री हासिल की।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
मल्लिका शेरावत की फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी खास फिल्मों के नाम हैं- 'ख्वाहिशें', 'बचके रहना रे बाबा', 'गुरु', 'आप का सुरूर', 'वेलकम', 'डर्टी पॉलिटिक्स', 'जीनत' जैसी फिल्मों में काम किया है। मल्लिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपने प्रशंसकों के साथ वह अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं।
लंबे ब्रेक के बाद की वापसी
मल्लिका शेरावत हाल ही में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आईं थीं। मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी के साथ काम किया है। इस फिल्म के जरिए मल्लिका ने एक लंबे ब्रेक के बाद सिनेमा की दुनिया में वापसी की है।
मल्लिका शेरावत हैं करोड़ों की मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका शेरावत करोड़ों की मालकिन हैं। मल्लिका शेरावत की नेट वर्थ लगभग 113 करोड़ रुपये है। खबरों के अनुसार मल्लिका एक फिल्म करने के लिए 30 लाख रुपये फीस लेती हैं। इसके साथ ही वह कई सारे ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।