फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' को लेकर आमिर ने लिया बड़ा फैसला, है भगवान कृष्ण बनने की इच्छा

Sun, 24 Jun 2018 09:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
Amir Khan will make web series on Mahabharata
aamir khan

आमिर खान ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ पांच भागों में फिल्म 'महाभारत' बनाने का इरादा त्याग दिया है। वह इसे अब नए चेहरों के साथ वेब सीरीज के रूप में बना सकते हैं। 


 

Amir Khan will make web series on Mahabharata
फाइल फोटो
सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों में कहा गया है कि आमिर को फिल्म बनाने में दो बड़े डर सता रहे हैं। एक तो स्थापित कलाकारों की डेट्स साथ मिलनी मुश्किल है और उनसे फिल्म ओवर बजट हो जाती। दूसरे, सितारों की खास इमेज होती है और ऐसे में उन्हें धार्मिक पात्रों के रूप में कई लोग स्वीकार नहीं पाते। इससे विरोध की आशंका पैदा हो जाती। 

 
Amir Khan will make web series on Mahabharata
aamir khan
आमिर विवाद नहीं चाहते। इन बातों के बाद आमिर ने सुरक्षित रास्ता चुनने का फैसला किया। सूत्र के अनुसार आमिर की कंपनी अब नए चेहरों के साथ 'महाभारत' पर वेब सीरीज बनाएगी और इसके लिए नए कलाकारों का चयन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amir Khan will make web series on Mahabharata
aamir khan
आमिर सिर्फ प्रोजेक्ट के निर्माता और डिजाइनर रहेंगे। जबकि बड़े पर्दे पर 'महाभारत' में उनकी इच्छा भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाने की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed