देश में कोरोना काल जारी है और ऐसे में कुछ जगहों को आम जनता के लिए खोला है तो कुछ को नहीं, वहीं कई सारी जगहों पर समय और लोगों के हिसाब से पाबंदी लगा दी है। इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शॉर्ट ड्रेस में मंदिर के सामने हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके चलते अब वो ट्रोल हो रही हैं।
शॉर्ट ड्रेस पहनकर मंदिर पहुंची ये बॉलीवुड अभिनेत्री, वीडियो देख ट्रोलर्स ने किए ऐसे- ऐसे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में कुछ शर्तों के साथ भले की अनलॉक जारी हो लेकिन फिल्मी सितारे बहुत कम घर से निकल रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्हें अपने जरूरी काम के कारण बाहर निकलना पड़ा रहा है। हाल ही में अभिनेत्री अमीषा पटेल मुंबई के एक मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होना पड़ा रहा है।
अमीषा पटेल के मंदिर के बाहर दर्शन करने के वीडियो को वीरेंद्र चावला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में अमीषा पटेल ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने मुंह पर मास्क और पैरों में जूते भी डाले हुए हैं। मंदिर के बाहर अमीषा पटेल के इस लुक को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla) on
neeraj.patidar421 नाम के यूजर ने अमीषा पटेल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जूते ही उतार लेती अम्मा, जब इतना सब कुछ उतार ही रखा था तो।' वहीं vrsa_purohit ने लिखा, 'अरे मैम जूते पहने हुए हैं आपने, उनको निकालना होता है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमीषा पटेल के शॉर्ट्स में मंदिर जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कमेंट करके उन्हें ट्रोल किया है।

आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। पहली ही फिल्म से अमीषा काफी मशहूर हो गई थीं। अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म भैया जी सुपरस्टार में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रति जिंटा मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन को भा गई ये सिंगर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'आपने अस्पताल में मेरा दिन...'