फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: नुसरत जहां पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना, बोले- तब शादी की बात झूठ थी क्या?

Thu, 10 Jun 2021 02:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 10 Jun 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Amit Malviya Asks Nusrat Jahan Did she lied one the floor of the House about her marriage
नुसरत जहां, अमित मालवीय - फोटो : Twitter

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनय से लेकर राजनीति में अपना लोहा मनवाने वालीं नुसरत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। शादी के बाद जब नुसरत मांग में सिंदूर और साड़ी पहने संसद में पहुंची तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन अब नुसरत जहां ने खुलासा किया है कि वो पति निखिल के साथ नहीं रह रही हैं और उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। इतना ही नहीं नुसरत ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।



अमित मालवीय ने पूछा सवाल
टीएमसी सांसद नुसरत ने अपनी शादी पर सफाई दी है लेकिन भाजपा उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने उनके सामने एक बड़ा सवाल रख दिया है। उन्होंने पूछा कि निखिल जैन से अपनी शादी को लेकर क्या नुसरत जहां ने संसद में झूठ बोला था? 

Amit Malviya Asks Nusrat Jahan Did she lied one the floor of the House about her marriage
अमित मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा की है जिसमें नुसरत मेहंदी लगे हाथ, मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा, 'किसके साथ शादी करनी है और किसके साथ रहना है, यह टीएमसी सांसद नुसरत जहां का व्यक्तिगत मामला है। लेकिन वह जनता द्वारा चुनी गई हैं, उन्होंने संसद में निखिल जैन से अपनी शादी की बात मानी थी और यह ऑन-रिकॉर्ड है। तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उस समय उन्होंने सदन में झूठ बोला था?'
 

Amit Malviya Asks Nusrat Jahan Did she lied one the floor of the House about her marriage
टीएमसी सांसद नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नुसरत ने यह कहते हुए अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था कि 'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार यह अवैध है। ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Malviya Asks Nusrat Jahan Did she lied one the floor of the House about her marriage
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : instagram

इसके अलावा नुसरत ने आगे कहा, 'हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिए थे, वो सब निखिल के पास हैं।' 

विज्ञापन
Amit Malviya Asks Nusrat Jahan Did she lied one the floor of the House about her marriage
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : twitter

बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed