{"_id":"608292e18ebc3e8da825a491","slug":"amit-mistry-died-of-cardiac-arrest-know-about-the-career-of-bandish-bandits-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित मिस्त्री: 'क्या कहना' में पहली बार नजर आए थे अभिनेता, ऐसा रहा फिल्मी सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमित मिस्त्री: 'क्या कहना' में पहली बार नजर आए थे अभिनेता, ऐसा रहा फिल्मी सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। अमित ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी इसलिए अभिनय कौशल की संपन्नता उनके रग रग में बसती थी। उन्होंने कई सीरियल से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। वहीं इंडस्ट्री में उनके जाने की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। जैकलीन फर्नांडिस, सुमित व्यास, कुब्रा सैत, स्वानंद किरकिरे, करण सिंह ग्रोवर समेत कई अन्य सितारों ने शोक प्रकट किया है। चलिए डालते हैं एक नजर अभिनेता अमित मिस्त्री के करियर की ओर....
2 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित मुंबई के जुहू में रहते थे। पत्नी के साथ तलाक होने के बाद अमित मुंबई में अपनी मां के साथ ही रह रहे थे। यह खबर अमित की मां के लिए भी एक बड़ा सदमा है। वहीं बात अमित के करियर की करें तो वह गुजराती थिएटर और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम हैं। अभिनय में रुचि होने के चलते उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। वहीं उनकी गिनती थियेटर के दमदार अभिनेताओं में की जाती है।
3 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Instagram
बता दें कि अमित मिस्त्री ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। जिनमें ‘श्शश... कोई है’, ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘वो’, ‘ये दुनिया है रंगीन’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘भगवान बचाए इनको’, ‘दफा 420’, ‘तेनाली राम’ और ‘मैडम सर’ जैसे सीरीयल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिस्त्री का नाम उन एक्टर्स की सूची में आता है जिन्होंने थिएटर, टीवी, फिल्में यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का दमखम बिखेरा है। बता दें कि अमित ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘क्या कहना’ से की थी जिसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद तो मानो उनका फिल्मी करियर एक अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचने की तैयारी में था।
विज्ञापन
5 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहना के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिनमें ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘99’, ‘शोर इन द सिटी’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘गली गली चोर है’, ‘बे यार’ और ‘अ जेंटलमैंन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अमित ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की म्यूजिकल वेबसीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में भी काम किया। वहीं अमित की फिल्म ‘भूत पुलिस’ इस साल रिलीज होगी जिसकी शूटिंग वो पहले ही पूरी कर चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।