सब्सक्राइब करें

बिग बी से लेकर अक्षय कुमार तक ने मानी पीएम मोदी की बात, बोले- 'आपने ठीक कहा सर, हम जरूर करेंगे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
amitabh abchchan aamir khan and akshay kumar reply to pm modi vote appeal
pm modi
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता को वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं । इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को ट्वीट करते हुए वोट डालने और लोगों को जागरूक करने की अपील की थी । इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं । 
Trending Videos
amitabh abchchan aamir khan and akshay kumar reply to pm modi vote appeal
अमिताभ बच्चन - फोटो : viral bhayani
अब कई स्टार्स ने पीएम मोदी के ट्वीट का रिप्लाई किया है । अमिताभ बच्चन ने पीएम को जवाब लिखते हुए कहा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, 90 करोड़ मतदाता, 543 विजेता । हर वोट संविधान की सर्वोच्चता के लिए है । संविधान लोकतंत्र की पवित्र पुस्तक हेै । 90 करोड़ मतदाता में से 60 करोड़ मतदाता, 35 वर्ष से कम के हैं । युवा कल के बारे में सवाल पूछते हैं बीते हुए कल के बारे में नहीं । इसलिए आने वाले कल के लिए वोट करें।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh abchchan aamir khan and akshay kumar reply to pm modi vote appeal
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपने सही कहा नरेंद्र मोदी जी। लोकतंत्र की असली पहचान चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी भी शामिल है। वोटिंग एक सुपरहिट प्रेम कथा है हमारे राष्ट्र और वोटर्स के बीच।'



 
amitabh abchchan aamir khan and akshay kumar reply to pm modi vote appeal
Karan Johar - फोटो : instagram
करण जौहर ने लिखते हैं, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हम एक बिरादरी के रूप में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समर्पित हैं और हम ठोस और लोकतांत्रिक भारत के लिए मतदान की शक्ति में संचार करने के लिए समर्पित हैं। जय हिंद।'



 
विज्ञापन
amitabh abchchan aamir khan and akshay kumar reply to pm modi vote appeal
Aamir Khan - फोटो : social media
इसके अलावा आमिर खान ने लिखा, 'आपने ठीक कहा सर । माननीय प्रधानमंत्री जी हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक हैं । हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए । अपनी अधिकार से अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए । वोट करें' । एआर रहमान ने पीएम मोदी को रिप्लाई करते हुए कहा, 'हम करेंगे । धन्यवाद ।'



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed