फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 दिन बाद अमिताभ बच्चन के तीनों बंगले कंटनमेंट जोन से बाहर, बीएमसी ने हटाए पोस्टर

Sun, 26 Jul 2020 05:24 PM IST
shrilata biswas सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan 3 bunglow out of from containment zone
अमिताभ बच्चन के बंगले की बाहर की तस्वीर - फोटो : एएनआई

कोरोना से लड़ रहे अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। 14 दिन बाद उनके तीनों बंगले जलसा, प्रतीक्षा और जनक कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। रविवार को बीएमसी की टीम ने उनके तीनों बंगलों के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के पोस्टर हटा दिए हैं।

amitabh bachchan 3 bunglow out of from containment zone
जलसा के बाहर लगे पोस्टर हटाए गए - फोटो : एएनआई

11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। अगले ही दिन बीएमसी ने उनके तीनों बंगलों को सैनिटाइज किया और कंटेनमेंट जोन के पोस्टर लगा दिए थे। दो हफ्ते बाद अब उनके बंगले कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गए हैं।

amitabh bachchan 3 bunglow out of from containment zone
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला था कि ऐश्वर्या और आराध्या भी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि पहले वो जलसा में ही होम क्वारंटीन थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या को बुखार की वजह से तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan 3 bunglow out of from containment zone
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

राहत की बात है कि जया बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ रह रही थीं। ऐसे में उनका और उनके दोनों बच्चों नव्या और अगस्त्य का टेस्ट भी किया गया था और वो कोरोना निगेटिव पाए गए। 

विज्ञापन
amitabh bachchan 3 bunglow out of from containment zone
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन लगातार सक्रिय हैं। चाहे ट्विटर पर फैंस से जुड़े रहना हो या फिर ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना हो, अमिताभ अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभी तक के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने लिखा कि 'रात का अंधेरा है और ठंडे कमरे की कपकपाहट है। मैं गाता हूं। आंखें बंद हैं और सोने की कोशिश जारी है। यहां आस पास कोई नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed