फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विख्यात निर्देशकों ने बार-बार रिजेक्ट किए अमिताभ, बोले थे-ये कभी अभिनेता नहीं बन पाएगा

Sun, 26 May 2019 03:34 PM IST
विजय जैन प्रदीप चंद्र और विकास चंद्र सिन्हा
प्रदीप चंद्र और विकास चंद्र सिन्हा Published by: विजय जैन Updated Sun, 26 May 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan 50 years in bollywood,  book revels, famous directors many time rejected him
Amitabh Jaya Shweta - फोटो : twitter
बहुत से लोगों को याद नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर शुरू हुआ था। 1969 में मृणाल सेन के निर्देशन में बनी ‘भुवन शोम’ में अमिताभ ने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद जया बच्चन ने फिल्म में अमिताभ के काम की तहकीकात की, तो मृणाल सेन ने कहा 'उसकी आवाज ठीक है...लेकिन वह कभी अभिनेता नहीं बन पाएगा।' जिस वक्त अमिताभ ने फिल्मी दुनिया में कदम रखे, वह रोमांटिक अभिनेताओं का दौर था। उस दौर में मुख्य अभिनेता का मतलब होता था गोरा-चिट्टा, सुंदर और प्यारे से चेहरे वाला युवा, जो बराबर की सुंदर अभिनेत्री के साथ, सुरम्य स्थानों पर की गई शूटिंग के बाद पर्दें पर भी सुंदर नजर आ सके। 
amitabh bachchan 50 years in bollywood,  book revels, famous directors many time rejected him
amitabh bachchan - फोटो : twitter
जाहिर है इन मानकों के बीच में अमिताभ का लंबा-पतला कद, सांवला और चपटा चेहरा किसी भी लिहाज से टिक नहीं पाता। लिहाजा, अमिताभ को बीआर चोपड़ा, ताराचंद बड़जात्या और मनमोहन देसाई जैसे चोटी के निर्देशकों ने बार-बार खारिज किया। बाद में तीनों ने अमिताभ के बारे में अपने रुख में बदलाव किया, खासतौर पर मनमोहन देसाई ने तो अमिताभ को मेगास्टार का तमगा हासिल करने में सही मायनों में मदद भी की। अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में एंग्री यंग मैन क्रांति का चेहरा माना जाता है। 
amitabh bachchan 50 years in bollywood,  book revels, famous directors many time rejected him
amitabh
अमिताभ बच्चन से पहले भारतीय फिल्मों का नायक चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न हो अच्छाई और सच्चाई के लिए मरता था।  लेकिन अमिताभ ने कुंठित और निराश युवा को अत्याचार और अन्याय के खिलाफ खड़े होने और बदला लेने के भाव से भरा। अमिताभ बच्चन के अभिनय के शुरुआती दौर को एंग्री यंग मैन का पर्याय माना जाता है। एक समारोह में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के सम्मान में बोलते हैं “अमेरिका के पास बैटमैन, सुपरमैन है, हमारे पास एंग्री यंग मैन है।” अमिताभ के एंग्री यंग मैन बनने का सफर भी आसान नहीं रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan 50 years in bollywood,  book revels, famous directors many time rejected him
amitabh bachchan - फोटो : social media
1971 में अमिताभ बच्चन ने पहली बार ‘परवाना’ में  एंटी-हीरो किरदार निभाया, तो कहा गया कि उन्हें शर्मीले प्रेमी के किरदार ही निभाते रहना चाहिए। लेकिन, उस दौर में कही गई बातें कितनी गलत साबित हुईं, ये अब सब जानते हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन खुद को हमेशा एंग्री यंग मैन कहे जाने का बुरा तो नहीं मानते, लेकिन सहज भी महसूस नहीं करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में एंग्री यंग मैन का किरदार नहीं किया है। कई बार उनसे यह पूछा भी गया कि कहीं एंग्री यंग मैन का तमगा उनके लिए बोझ तो नहीं, जिसकी वजह से वह टाइपकास्टिंग का शिकार हुए हों? 
 
विज्ञापन
amitabh bachchan 50 years in bollywood,  book revels, famous directors many time rejected him
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस सवाल के जवाब में अमिताभ कहते हैं “उन्हें टाइपकास्टिंग से डर नहीं लगता, बल्कि डर इस बात से लगता है कि उन्हें किसी भी किरदार के लिए नहीं रखा जाए।” उनके ज्यादातर प्रशंसक यही चाहते हैं कि आने वाले वक्त में भी वह फिल्मों में कास्ट किए जाते रहें। मुख्यधारा के सिनेमा और इसके अभिनेताओं ने खुद को गंभीरता से लिए जाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इसकी कई खामियों को स्वीकार करते हुए, यह कहा जाना चाहिए कि खासकर भारत में मुख्यधारा का सिनेमा लाखों लोगों के लिए खुशी का सबसे बड़ा जरिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed