पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तमाम सितारे जया बच्चन को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन का नाम भी शामिल है। वहीं पति अमिताभ बच्चन ने जया की ओर से सभी को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर लगा जया बच्चन के लिए जन्मदिन की बधाइयों का तांता, पति अमिताभ ने सबको कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा, 'वो सभी जिन्होंने जया को जन्मदिन की बधाई दी, उनक मेरा प्यार और आभार। जया को याद करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हर एक को निजी तौर पर धन्यवाद कहना आसान नहीं होगा.. ऐसे में आप सभी को धन्यवाद और आभार। जया ने आप सभी को शुक्रिया और प्यार दिया है।'
T 3496 - To them that have wished Jaya on her birthday today, my gratitude and love .. thank you for remembering her .. it will be impossible to respond to each of you individually , hence this .. love ..
धन्यवाद और आभार
she has been given your wishes and she sends her thanks pic.twitter.com/lil3bO8MXH
अभिषेक बच्चन ने मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, 'हर बच्चा आपको बताता है कि उसका फेवरेट शब्द, मां होता है। हैप्पी बर्थडे मां। हालांकि, आप दिल्ली में हैं, लॉकडाउन लगा हुआ है और हम सब मुंबई में हैं। लेकिन आपको पता है न कि हम आपको ही याद करते रहते हैं। आप हमारे दिल में रहती हैं। आई लव यू...'
View this post on Instagram
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिषेक के साथ ही बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां को सोशल मीडिया पर बधाई दी। श्वेता ने इस खास मौके पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं अपने साथ आपका दिल लेकर चलती हूं (अपने दिल के अंदर आपका दिल)। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं (मैं जहां जाती हूं आप साथ होती हैं)। हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।'
View this post on Instagram
A post shared by S (@shwetabachchan) on
गौरतलब है कि जया का जन्म 9 अप्रैल 1948 को बंगाली परिवार में हुआ। 15 वर्ष की उम्र में ही सत्यजीत रे ने उन्हें अपनी एक बंगाली फिल्म में मौका दे दिया। नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हासिल कर चुकीं जया पद्मश्री भी हैं। इसके साथ ही बहुत कम लोगों को पता है कि अमिताभ बच्चन को शहंशाह का तमगा जिस फिल्म से मिला, उस फिल्म की स्क्रिप्ट जया बच्चन ने ही लिखी थी। जया बच्चन ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का हुनर दिखाया है।
जया बच्चन बनने से पहले ही मिस भादुड़ी बन गईं थीं सुपरस्टार, ये हैं करियर की 10 बेस्ट फिल्में