सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन पर लगा कविता चोरी का आरोप, इस महिला कवि ने किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan accused of stealing poetry of tisha agarwal
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया प्रेम से तो हर कोई वाकिफ है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ब्लॉग पर जिस तरह वे एक्टिव रहते हैं, उतना तो शायद कोई युवा भी न रह पाए। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच भी अमिताभ इन प्लेटफॉर्मस के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंच ही देते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी कविता पोस्ट की जिस पर चोरी का आरोप लगा है।

Trending Videos
Amitabh Bachchan accused of stealing poetry of tisha agarwal
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक एक कविता लिखी, जो कुछ इस प्रकार है- 

थोड़ा पानी रंज का उबालिये
खूब सारा दूध खुशियों का
थोड़ी पत्तियां ख्यालों की..

थोड़े गम को कूटकर बारीक,
हंसी की चीनी मिला दीजिये..
उबलने दीजिये ख्वाबों को
कुछ देर तक..!

यह जिंदगी की चाय है जनाब..
इसे तसल्ली के कप में छानकर
घूंट घूंट कर मजा लीजिये...!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan accused of stealing poetry of tisha agarwal
टीशा अग्रवाल - फोटो : फेसबुक

अमिताभ बच्चन की इस कविता को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। दरअसल टीशा अग्रवाल नाम की महिला ने दावा किया है कि ये उनकी कविता है। उन्होंने बिग बी फेसबुक पोस्ट के नीचे ये कमेंट भी किया है कि उन्हें इसका श्रेय दिया जाए। टीशा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, जब अमिताभ बच्चन आपकी पोस्ट की कॉपी करें और क्रेडिट भी न दें। खुश हो कि रोए।'
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        

FB 2791 - थोड़ा पानी रंज का उबालिये खूब सारा दूध ख़ुशियों का *थोड़ी पत्तियां ख़यालों की..* थोड़े गम को कूटकर बारीक, हँसी की...

Posted by Amitabh Bachchan on Wednesday, 23 December 2020

Amitabh Bachchan accused of stealing poetry of tisha agarwal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

टीशा अग्रवाल ने इस कविता को 24 अप्रैल 2020 को लिखा था। इस कविता को बाकयदा उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। टीशा एक कवयित्री हैं और अक्सर फेसबुक पर इस तरह की कविताएं लिखा करती हैं। चाय को लेकर उनके कई पोस्ट आपको उनके फेसबुक पर देखने के लिए मिल जाएंगे। 
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        

थोड़ा पानी रंज का उबालिये खूब सारा दूध खुशियों का! थोड़ी पत्तियां ख्यालों की... थोड़े गम को कूटकर बारीक, हँसी की चीनी...

Posted by टीशा अग्रवाल on Friday, 24 April 2020

विज्ञापन
Amitabh Bachchan accused of stealing poetry of tisha agarwal
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

हालांकि इस पर अभी तक अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं टीशा ने कदम उठाने की बात तो कही है लेकिन वो आगे क्या करने वाली हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस कविता की वजह से कई लोग टीशा का समर्थन कर रहे हैं। 


फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशनुमा नहीं रहा 2020, जल्दी आओ उम्मीद से भरे 2021

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed