सब्सक्राइब करें

22 साल पहले अमिताभ के साथ इस अंदाज में दिखीं थीं ऐश्वर्या, बिग बी और आमिर का 'रिश्ता' इसलिए नहीं बढ़ पाया आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 16 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Aamir khan Movie Rishta not released Indra Kumar Director
अमिताभ और आमिर की फिल्म रिश्ता, जो रिलीज ही नहीं हुई - फोटो : सोशल मीडिया

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन की एक साथ कोई फिल्म नहीं आई। जब हमने इस तथ्य पर गौर किया तो हमारे हाथ एक वीडियो लगा। ये वीडियो साल 1997 का है। इस वीडियो में आमिर और अमिताभ की पहली फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। ये वो दौर था जब आमिर खान नए- नए स्टार बने थे और अमिताभ बच्चन अपना करियर बचाने के लिए जूझ रहे थे।

Trending Videos
Amitabh Bachchan and Aamir khan Movie Rishta not released Indra Kumar Director
अमिताभ और आमिर की फिल्म रिश्ता, जो रिलीज ही नहीं हुई - फोटो : ट्विटर

यानी आमिर और अमिताभ आज से करीबन 22 साल पहले एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे लेकिन इंटरनेट पर आप ढूढते हैं तो ऐसी कोई  फिल्म आपके हाथ नहीं लगती। लगेगी भी कैसे, फिल्म आज तक रिलीज ही नहीं हुई, यानी  बनी ही नहीं। दरअसल निर्देशक इंद्र कुमार ने एक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की और इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर भी फाइनल कर लिए। ये एक्टर थे अमिताभ बच्चन, आमिर खान और माधुरी दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Aamir khan Movie Rishta not released Indra Kumar Director
अमिताभ और आमिर की फिल्म रिश्ता, जो रिलीज ही नहीं हुई - फोटो : ट्विटर

इतनी अच्छी स्टारकास्ट के साथ अगर फिल्म बनती तो सुपरहिट होना बड़ी बात नहीं थी। हमारे हाथ जो वीडियो लगा वो इस फिल्म का मुहूर्त और प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। हालांकि इस फिल्म का कोई नाम फाइनल नहीं किया गया। ऐसे में लोगों ने ऐसे ही इसे 'रिश्ता' का नाम दे दिया। फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार के हाथ में था।

Amitabh Bachchan and Aamir khan Movie Rishta not released Indra Kumar Director
आमिर के साथ ऐश्वर्या - फोटो : ट्विटर

इंद्र कुमार बताते हैं कि जिस समय इस फिल्म का मुहूर्त हुआ, उस समय वो 'इश्क' की शूटिंग कर रहे थे। वो पहले ही आमिर के साथ एक फिल्म में बिजी थे ऐसे में उन्हें लगा वो एक साथ 2 फिल्में और वो भी एक 'रिश्ता' जैसी बड़ी फिल्म, नहीं संभाल सकते। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को कुछ दिनों के लिए बनाना बंद कर दिया।

नोट: वीडियो आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Aamir khan Movie Rishta not released Indra Kumar Director
आमिर के साथ अमिताभ बच्चन

उनकी एक दूसरी चिंता ये भी थी कि वो अमिताभ के रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। ये बात उन्होंने अमिताभ बच्चन को बता दी। पुराना वीडियो जो हमारे हाथ लगा है उस प्रेस कॉन्फेंस में आप जया बच्चन, ऐश्वर्या राय को भी देख सकते हैं। उस समय ऐश्वर्या 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं। ये वही समय था जब ऐश्वर्या और सलमान खान के अफेयर की चर्चाएं थीं। वीडियो में आप ऐश्वर्या को अमिताभ के साथ खिलखिला कर हंसते हुए देख सकते हैं। उस वक्त किसे पता था कि ऐश्वर्या आगे चलकर बच्चन परिवार की बहू बनेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed