{"_id":"5ebfb69d8ebc3e907149bea2","slug":"riddhima-kapoor-missing-her-father-rishi-kapoor-share-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, साझा की परिवार की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, साझा की परिवार की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 16 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। करीब डेढ़ साल कैंसर से लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक शोक में रहे। निधन के वक्त ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा उनके पास नहीं थीं। वो उस वक्त दिल्ली में थीं। ऐसे में रिद्धिमा के लिए ये बेहद मुश्किल की घड़ी थी। रिद्धिमा अपने पिता के बेहद करीब थीं। वो आए दिन इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रही हैं।
2 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ में हैं। रिद्धिमा ने दोनों के लिए लिखा- 'प्यार।' तस्वीर में ऋषि कपूर रोमांटिक अंदाज में नीतू कपूर की ओर देख रहे हैं, वहीं नीतू कपूर किसी बात पर हंस रही हैं।
3 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी साथ में है। रिद्धिमा ने कैप्शन दिया- 'क्लासिक।' दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। ऋषि कपूर के निधन से लेकर प्रार्थना सभा तक हर मौके पर आलिया मौजूद रहीं। इस दौरान कई बार वो नीतू कपूर को संभालती हुई भी दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर की तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'सुंदरता।' इसके अलावा रिद्धिमा ने ये भी बताया कि उनके पिता को स्क्रैबल खेलना काफी पसंद था। बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। दिल्ली में उनका ससुराल है। ऋषि कपूर के निधन के बाद वो सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।