{"_id":"5ebfb4bd8ebc3e90731e6884","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-luxury-home-20000-square-fit-in-los-angeles-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें, इतनी जमीन पर फैला है ये 'स्वर्ग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें, इतनी जमीन पर फैला है ये 'स्वर्ग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 16 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका निक का आलीशान घर
- फोटो : Dirt.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को करीबन डेढ़ साल का वक्त बीत गया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। प्रियंका ज्यादातर लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। किसी खास मौके पर ही उनका भारत आना जाना होता है। दोनों ने इसी साल एक लग्जरी घर खरीदा था। शादी के बाद प्रियंका ने अपना घर छोड़ दिया और अब वह अपने पति के साथ नए और बेहद आलीशान घर में रहती हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
प्रियंका निक का आलीशान घर
- फोटो : Dirt.com
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये नया घर बेहद खूबसूरत है। लॉस एंजिल्स में स्थित उनका ये घर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका का शानदार व्यू वाला बंगलो निक ने उन्हें तोहफे में दिया है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है।
3 of 5
प्रियंका निक का आलीशान घर
- फोटो : Dirt.com
उनका यह घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह घर 20,000 वर्ग फुट में है और इसमें 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। घर का डिजाइन काफी हटके है। सामने आई तस्वीरों में आप घर के अंदर का डिजाइन भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका निक का आलीशान घर
- फोटो : Dirt.com
इतना ही नहीं प्रियंका और निक के इस लग्जरी घर में मूवी थियेटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, बड़ा सा स्विमिंग पूल और मिरर वॉल्स के साथ जिम है। यहां से माउंटेन व्यू भी दिखता है। प्रियंका अक्सर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका निक का आलीशान घर
- फोटो : Dirt.com
20,000 वर्ग फुट में बने इस घर की कीमत करीबन 151 करोड़ बताई जा रही है। घर के अंदर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। ये घर सभी सुविधाओं से लैस है। साथ ही इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।