अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। सीरीज के सभी कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान और अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी पूरी सीरीज देख डाली। विराट ने एक तस्वीर साझा की और बताया कि उन्हें ये कैसी लगी।
घर बैठे विराट कोहली ने देखी अनुष्का शर्मा की 'पाताल लोक', फिर सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन
याद दिला दें कि इससे पहले अनुष्का शर्मा 'पाताल लोक' देखते हुए नजर आईं थीं और अब विराट ने भी ऐसी ही तस्वीर साझा की है। तस्वीर में विराट के सामने लैपटॉप खुला हुआ है और स्क्रीन पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज पॉज मोड पर नजर आ रहा है। तस्वीर में विराट कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं।
विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'मैंने कुछ समय पहले ही 'पाताल लोक' का पूरा सीजन देख लिया था। मुझे पता था कहानी, स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह शो शानदार है। अब यह देखकर कि लोगों को यह शो कितना पसंद आ रहा है, मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा। मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि इतनी शानदार सीरीज प्रोड्यूस की। उन्हें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है। हमारे भाईजी कर्णेश भी शामिल हैं। शाबाश भाई।'
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
विराट ने ट्वीट कर बताया कि 'एक शानदार शो की निर्माता से शादी का ये फायदा है कि मैंने इसे हफ्तों पहले देख लिया था। निश्चित रूप से ये मुझे बहुत पसंद आया। बहुत अच्छे टीम क्लीन स्लेट फिल्म्स।'
The perks of being married to the producer of this amazing show means I saw it weeks ago 😜 and I absolutely loved it! Well done Team Clean Slate Films 👏👏 @AnushkaSharma ❤️ @OfficialCSFilms #PataalLok
बता दें कि 'पाताल लोक' में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, गुल पनाग, आकाश खुराना, विपिन शर्मा, राजेश शर्मा, जगजीत संधू और अनूप जलोटा हैं। अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने इस वेब सीरीज को निर्देशित किया है।
'किंगडम' से लेकर 'ब्लैक समर' तक, लॉकडाउन में देखें जॉम्बी पर बनीं ये शानदार वेब सीरीज