{"_id":"5ebf91ea8ebc3e906700b841","slug":"salman-khan-friend-iulia-vantur-will-host-web-talk-show-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान ने दी अपनी खास दोस्त के इस शो को हरी झंडी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने दी अपनी खास दोस्त के इस शो को हरी झंडी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त यूलिया वंतूर एक वेब शो को होस्ट करने जा रही हैं। लॉकडाउन के इस दौर में सलमान खान अपने फार्महाउस पर रहकर जहां एक और बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं, वहीं यूलिया को एक प्रोडक्शन हाउस ने अपने एक शो को होस्ट करने का ऑफर दिया है।
2 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह एक चैट शो होगा जिसमें यूलिया हिंदी सिनेमा के ए-लिस्टर अभिनेताओं से बातचीत करके उनकी निजी जिंदगी के बारे में और उनके अब तक की सफलता के किस्से साझा करेंगी। खबरों के मुताबिक इस शो का हर एक एपिसोड अलग अलग हिंदी सिनेमा की हस्ती के नाम होगा।
3 of 5
सलमान खान और यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी कलाकार से करीबी रूप से जुड़े लोग और उसके साथ काम कर चुके सहकर्मी उस कलाकार के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से और कहानियां सुनाएंगे। इस शो के पहले सीजन में मेहमान बनकर आने वाले लोगों और कलाकारों की सूची फिलहाल प्रोडक्शन हाउस तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो की शुरुआत सलमान खान से ही होगी। पूरी टीम सलमान खान के साथ इस शो को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस की वजह से सर्वव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार जून महीने के अंत तक देश में शूटिंग शुरू होने के आसार हैं लेकिन इस शो की शूटिंग इस साल के बाद ही शुरू होगी। अभी शो के नाम पर निर्णय लेना और आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।