आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। ये सितारे सोशल मीडिया के द्वारा फैंस से जुड़े हुए हैं और वीडियोज- तस्वीरों के जरिए अपने बारे में उन्हें जानकारी देते रहते हैं। इस बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि वह 23 घंटे बिना कुछ खाए- पीए रहे। अभिनेता ने इसके पीछे की खास वजह को भी बताया है।
इस खास वजह से ऋतिक रोशन ने रखा था 23 घंटे का उपवास, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह कई तरह के तरीके भी अपना रहे हैं। शुक्रवार को ऋतिक रोशन ने बेहद खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वह 23 घंटे के उपवास पर हैं। ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी भी साझा की है।
इस सेल्फी के साथ उन्होंने बताया कि वह उपवास पर हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, '23 घंटे का उपवास। #healthyliving #resilience #disciplineequalsfreedom'। उन्होंने सेल्फी के साथ एक एप का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है जो उनकी फिटनेस पर नजर रखता है। ऋतिक रोशन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
. 23hour fast. ✅ #healthyliving #resilience #disciplineequalsfreedom
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक रोशन के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन हाल ही में मुंबई पुलिस की मदद करने की वजह से सुर्खियों में थे। इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए मुंबई पुलिस ने ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर तारीफ भी की।
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सेनिटाइजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।' इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रोशन ने भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।'
My gratitude to our police forces, who have taken our safety in their hands. Stay safe. My love & respect to all in the line of duty 🙏🏻 https://t.co/aaE75HAjG0
पढ़ें: अखिल सचदेवा ने इस तरह तय किया गायिकी का सफर, हुमा कुरैशी ने ऐसे दिया था साथ