फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिल सचदेवा ने इस तरह तय किया गायिकी का सफर, हुमा कुरैशी ने ऐसे दिया था साथ

Sat, 16 May 2020 10:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
singer Akhil Sachdeva talk about his career in bollywood
अखिल सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे अपने फैंस और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं अमर उजाला भी अपने पाठकों का ख्याल रखते हुए उनके पसंदीदा गायकों की खास पेशकश करता रहा है। इस बार अमर उजाला की खास पेशकश का हिस्सा बॉलीवुड के दिग्गज गायक अखिल सचदेवा बने। उन्होंने अमर उजाला से लाइव वीडियो के जरिए बातचीत की। इस दौरान अखिल सचदेवा अपनी जिंदगी और करियर को लेकर ढेर सारी बाते कीं। 

singer Akhil Sachdeva talk about his career in bollywood
अखिल सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल सचदेवा ने संगीत की दुनिया में किस तरह से कामयाबी हासिल की और अपनी कैसे अलग पहचान बनाई इसको लेकर भी ढेर सारी बाते कीं। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी। अखिल सचदेवा ने एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित एक म्यूजिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसको उन्होंने जीत लिया था। इसके बाद वह एक बैंड में शामिल हुए। 

singer Akhil Sachdeva talk about his career in bollywood
अखिल सचदेव और कौर बी - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल सचदेवा ने कहा, 'मैंने एक म्यूजिक प्रतियोगिता में भाग लिया और वह मैंने जीती। इसके बाद वहां मौजूद प्रतिद्वंदियों ने भी मेरे गाने की तारीफ की। इस प्रतियोगिता में एक नशा नाम का बैंड भी आया था। मेरा गाना सुनने के बाद उन लोगों ने मुझे अपने बैंड में शामिल होने को कहा और मैंने हां बोल लिया। इसके बाद मैं नशा बैंड का हिस्सा बना गया जिसने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
singer Akhil Sachdeva talk about his career in bollywood
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बतौर गायक अपना सफर शुरू करने के लिए अखिल सचदेवा अभिनेत्री हुमा कुरैशी को श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा, 'हुमा कुरैशी मेरी बचपन की दोस्त हैं। हम लोगों ने छठी क्लास से 12वीं तक साथ में पढ़ाई की है। बात उन दिनों की है जब मैं संघर्ष कर रहा था और किसी काम से मुंबई गया हुआ था। मैं मुंबई में मौजूद था तो हुमा कुरैशी ने मुझे ईद की डिनर पार्टी के लिए बुलाया। मैं उनकी पार्टी में पहुंचा तो बॉलीवुड के कई सितारे वहां मौजूद थे'। 

विज्ञापन
singer Akhil Sachdeva talk about his career in bollywood
अखिल सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल सचदेवा ने आगे कहा, 'फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के निर्देशक शशांक खेतान भी वहां मौजूद थे। हुमा कुरैशी ने पार्टी में मुझसे मेरा गाना 'हमसफर' गाने को कहा जो मैंने खुद लिखा था। उस पार्टी में जब मैंने यह गाना गाया था वह सभी को पसंद आया। इसके बाद शशांक खेतान ने मुझसे यह गाना उनकी आने वाली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में गाने को कहा इस तरह मेरे करियर शुरू हुआ'। आपको बता दें कि अखिल सचदेवा ने बॉलीवुड में कई शानदार गाने आए हैं। उन्होंने पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का तेरा बन जाऊंगा गाना गया जो आज भी खूब पसंद किया जाता है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed