फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के तीसरे दिन का हेल्थ अपडेट, जानिए कब मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue, 14 Jul 2020 12:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Abhishek responding well to treatment hospital sources
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद से अस्तपाल में भर्ती हैं। शनिवार को दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक की हालत में सुधार है।

Amitabh Bachchan and Abhishek responding well to treatment hospital sources
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई को ट्विटर के जरिए जानकारी दी थी कि वो कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 'दोनों की हालत स्थिर है और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वो कम से कम एक हफ्ते अस्पताल में ही रहेंगे।'

Amitabh Bachchan and Abhishek responding well to treatment hospital sources
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या, आराध्या का टेस्ट भी पॉजिटिव निकला है। फिलहाल ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में हैं। जबकि जया बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Abhishek responding well to treatment hospital sources
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ के प्रशंसक लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। देशभर में उनके लिए की जारी प्रार्थना को देखकर बिग बी भावुक हो गए। हाल ही में अपने ब्लॉग में एक कविता के जरिए अमिताभ बच्चन ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है।
अमिताभ ने लिखा- 
'प्रार्थनाओं, सदभावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है, 
बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो  तुमने,
प्रज्जवलित कर दिया है  
व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाऊंगा,
बस शीश झुका के नतमस्तक हूं मैं।' 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Abhishek responding well to treatment hospital sources
अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के परिवार के अलावा उनके 26 स्टाफ सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। बच्चन परिवार के संपर्क में कुल 54 लोग आए थे। रविवार को 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। बाकी 26 लोग हाई रिस्क पर थे। इन सभी 26 लोगों का कोरोना टेस्ट किया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अब इन 400 मजदूरों के परिवारों की मदद करेंगे सोनू सूद, अधिकारियों की मदद से निकलवा रहे हैं लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed