फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: विरोध में अमिताभ बच्चन सहित कई स्टार्स ने रोकी शूटिंग, पाक कलाकारों का बहिष्कार

Mon, 18 Feb 2019 09:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and many more stars stopped shooting against pulwama attack
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा हमले के बाद से पूरा बॉलीवुड गुस्से में हैं। कई एक्टर्स इस घटना से बेहद आहत हैं। कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विक्की कौशल जैसे कई बड़े एक्टर्स इस हमले की कड़ी निंदा कर कर चुके हैं। इसके साथ ही सलमान खान सहित कई स्टार्स शहीद जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस घटना को लेकर बॉलीवुड में रोष है। इसी के चलते बीते रविवार अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने एक विज्ञापन की शूटिंग को दो घंटे तक रोक दिया।

amitabh bachchan and many more stars stopped shooting against pulwama attack
पुलवामा प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान के शहीद गए थे। इस घटना के बाद से पूरा देश गुस्से में है। इस घटना के विरोध में 24 फिल्म संगठनों ने गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में विरोध प्रदर्शन किया। वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, रैना और वीवीएस लक्ष्मण सहित अन्य लोग फिल्मसिटी में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन बीच में ही शूटिंग रोक कर वो विरोध प्रदर्शनमें शामिल हुए।

amitabh bachchan and many more stars stopped shooting against pulwama attack
sehwag

इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'हम जो भी कहें या करें वह सैनिकों और उनके योगदान के लिए शायद कम ही होगा, हम केवल उनका शुक्रिया अदा कर सकते हैं और उनकी मदद करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। हम बहुत दुखी हैं लेकिन भविष्य में हम सभी के लिए एक बेहतर समय की आशा करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and many more stars stopped shooting against pulwama attack
Harbhajan Singh

हरभजन सिंह ने कहा, ‘यह बड़ी ही मुश्किल घड़ी है लेकिन हमें एकजुट रहना होगा ताकि वे हमें तोड़ने में सक्षम न हो सकें। मैं उन सभी सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त हूं जो हर समय हमारी रक्षा करते हैं। क्रिकेटर, अभिनेता नायक नहीं हैं। राष्ट्र के असली नायक हमारे सैनिक ही हैं।' 

विज्ञापन
amitabh bachchan and many more stars stopped shooting against pulwama attack
amitabh bachchan

सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कुछ देर के लिए रोक दी गई थी। वहीं फिल्म संगठनों ने हिंदी फिल्मों में काम करने वाले किसी भी पाकिस्तानी कलाकार का पूरी तरह से बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed