फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेखा से हमेशा के लिए क्यों दूर हो गए अमिताभ, जया का एक डिनर कैसे बना बड़ी वजह?

Mon, 08 Oct 2018 04:31 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha unfortunate love story
rekha

मशहूर अभिनेत्री रेखा 10 अक्तूबर को अपना 65वां जन्मदिन मनाएंगी। आज हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं एक ऐसे किस्से के बारे में जिसके बाद अमिताभ रेखा से हमेशा के लिए दूर चले गए

amitabh bachchan and rekha unfortunate love story

वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं। एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

amitabh bachchan and rekha unfortunate love story
rekha

जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा। रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की, लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha unfortunate love story
jaya bachhan

जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। 

विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha unfortunate love story

इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed