फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल बाद एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे अमिताभ और ऋषि, टीजर हुआ रिलीज

Fri, 09 Feb 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor 102 not out film teaser release
Amitabha and Rishi
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दमदार रोल में वापसी कर रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' में देखने को मिलेगी। कुछ ही देर पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसे देखकर इन दोनों को पहचान पाना मुश्किल हो जाएगा।

 
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor 102 not out film teaser release
Amitabh Bachchan
1 मिनट 2 सेकेंड के टीजर को ऋषि कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर की शुरुआत में अमिताभ और ऋषि कपूर के बीच की जबरदस्त एंट्री आपका दिल जीत लेगी। इसमें अमिताभ की एंट्री म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट Tuba बजाते हुए होती है तो वहीं दूसरे ही पल अमिताभ ऋषि कपूर के साथ बारिश के बीच एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

 
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor 102 not out film teaser release
Amitabh and Rishi
कुछ सेकेंड के वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित होगी। इसमें बिग बी और ऋषि का लुक भी काबिले तारीफ है जिसमें दोनों के बीच उम्र का फासला रोल के अनुसार साफतौर पर दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor 102 not out film teaser release
Amitabh Bachchan
इस टीजर में अमिताभ ऋषि से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि एक पुत्र को वृद्ध आश्रम भेजने वाला मैं दुनिया का पहला बाप बनूंगा। इस फिल्म में अमिताभ पिता का तो वहीं ऋषि उनके बेटे का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। 
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor 102 not out film teaser release
Rishi Kapoor
इस फिल्म को OMG डायरेक्टर उमेश शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए यह दोनों बड़े एक्टर्स एक साथ लीड रोल में करीब 27 साल वापसी कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार मुख्य किरदार निभाते हुए 1991 में आई 'अजूबा' फिल्म में देखा गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed