{"_id":"60b35ced8ebc3e6ac035a21d","slug":"amitabh-bachchan-angry-as-he-not-finding-all-his-father-s-manuscripts-due-to-changes-in-residences","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: नए घर में हुई इस बात से गुस्साए अमिताभ बच्चन, कहा- ये लापरवाही है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: नए घर में हुई इस बात से गुस्साए अमिताभ बच्चन, कहा- ये लापरवाही है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 May 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
Link Copied
महानायक अमिभात बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी कई बातें ट्वीट के जरिए फैंस को बताते रहते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन प्रतिदिन अपना ब्लॉग भी लिखते हैं और अपने मन की व्यथा उसके जरिए लोगों के साथ साझा करते हैं। पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने द्वारा किए गए दान की पूरी लिस्ट अपने ब्लॉग पर लिखकर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने ताउते तूफान में उनके ऑफिस में भरे पानी और स्टाफ की मेहनत के बारे में भी अपने ब्लॉग में लिखा था। तो वहीं अब अमिताभ बच्चन अपने पिता की कुछ कविताओं के न मिलने से परेशान हैं और उन्होंने इस बात का जिक्र भी अपने ब्लॉग में किया है। पिता के हाथों से लिखी कविताएं न मिलने पर बिग बी को गुस्सा आ रहा है और उन्होंने इसके बारे में ब्लॉग में लिखते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिग बी ने क्या लिखा है...
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने घर में रेनोवेशन का काम करवाया है। इस दौरान उन्हें जब पिता के हाथों लिखी कविताएं नहीं मिली तो उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है। बिग बी ने अपने बलॉग में लिखा, 'पिता जी की ऑटोबायोग्राफी में कई कविताओं के रेफरेंस हैं, लेकिन अब जब उन्हें ढूंढ़ रहा हूं तो उनके हाथ से लिखी यह कविताएं नहीं मिल रही हैं। बहुत गुस्सा आ रहा है कि बीते दिनों घर में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण मुझे पिता जी की कविताएं नहीं मिल रही हैं। वह उनकी ऑटोबायोग्राफी का ही हिस्सा हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'मुझे बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि यह घटना मुझे इस कदर परेशान कर सकती है। यह एक तरह से लापरवाही है। आपने किसी चीज को एक जगह रख दिया है और जब आप वापस से उसे ढूंढ़ने जा रहे हैं तो मिल नहीं रही है या आप भूल गए हैं।'
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
बता दें, अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 5704 स्क्वायर फुट का डुप्लेक्स अपार्टमेंट 31 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह प्रॉपर्टी 34 फ्लोर की बिल्डिंग के 27वें और 28वें फ्लोर पर स्थित है। अमिताभ बच्चन ने यह प्रॉपर्टी 31 दिसंबर 2020 को खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री 12 अप्रैल 2021 को की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मे डे की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। इसके अलावा उनकी फिल्मों में 'गुड बाय', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड', 'चेहरे' और 'मेडे' शामिल हैं, जिसमें बिग बी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।