फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़: मदद को आगे आए अमिताभ से लेकर कई दिग्गज, इस एक्टर ने रिलीफ फंड में दिए 25 लाख

Sun, 19 Aug 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Anushka Sharma  Mohanlal and Rana Daggubati tweet on Kerala floods
amitabh bachchan
केरल में बाढ़ के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लाखों लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं और जिंदगी की तलाश में किसी तरह अपना गुजारा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तबाही में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है तो वहीं कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से निपटने के लिए न केवल केंद्र सरकार बल्कि कई राज्यों की सरकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस बीच बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई हस्तियां भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं लोगों से इन लोगों की मदद करने की अपील सोशल मीडिया पर की है। 
Amitabh Bachchan Anushka Sharma  Mohanlal and Rana Daggubati tweet on Kerala floods
amitabh bachchan
इस विनाशकारी आपदा में लोगों की मदद करने के लिए कई सेलिब्रिटीज ने न केवल रिलीफ फंड में दान किया बल्कि लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कुछ हेल्पलाइन नंबर्स भी शेयर किए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया - 'केरल की स्थिति बहुत ही भयावह है। कृपया बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।'
 

 
Amitabh Bachchan Anushka Sharma  Mohanlal and Rana Daggubati tweet on Kerala floods
anushka and abhishek
अमिताभ के बाद उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे आए और लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील की। अभिषेक ने ट्वीट किया - 'केरल में जो कुछ भी हो रहा है उसे देखकर बहुत तकलीफ हुई। जितना हो सके लोगों की मदद करने की कोशिश करें।' वहीं अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया - 'केरल में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जितना भी हो सके लोगों की मदद करें।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Anushka Sharma  Mohanlal and Rana Daggubati tweet on Kerala floods
bhumi and shraddha
इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने ट्वीट किया - 'केरल में हालात बहुत बुरे हैं। भगवान से यही प्रार्थना है सभी लोग सलामत रहे। कृपया लोगों की मदद के लिए आगे आएं।' वहीं श्रद्दा कपूर ने ट्वीट किया - 'केरल बाढ़ पीड़ितों की सलामती के भगवान से प्रार्थना करती हूं। उन लोगों को हमारी मदद की जरूरत है। छोटा या फिर बड़ा जितना आपसे हो सके उतना रिलीफ फंड में सहयोग करें।' 
 

 

 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Anushka Sharma  Mohanlal and Rana Daggubati tweet on Kerala floods
mohanlal and allu arjun
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के स्टार्स भी आगे आए। एक्टर मोहनलाल ने ट्वीट किया - 'केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।' वहीं अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया - 'केरल के लोगों की मेरे दिल में खास जगह है। मैंने 25 लाख रुपए दान दिए हैं। आपसे जितना हो सके उतना जरूर करें।' राणा दग्गुबाती ने ट्वीट किया - 'केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं'।
 

 

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed