प्रियंका चोपड़ा का कल यानी 18 अगस्त को रोका हो गया। इस रोका सेरेमनी में निक और उनका परिवार भी शामिल था । प्रियंका और निक ने कुछ ही रिश्तेदारों के बीच ये सेरेमनी की । इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए निक के पैरेंट्स भी आए थे ।
प्रियंका से पहले भी बड़ी लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक, एक एक्ट्रेस की उम्र तो मां से भी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका की रोका सेरेमनी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई । इस मौके पर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और सलमान की बहन अर्पिता खान मौजूद थीं । सेरेमनी के बाद शाम को प्रियंका और निक ने बॉलीवुड के लिए एक शानदार पार्टी भी रखी ।
इस पार्टी में मुकेश अंबानी, संजय लीला भंसाली, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, परिणीति चोपड़ा के अलावा प्रियंका और निक के पैरेंट्स शामिल हुए। प्रियंका और निक ने कल ही सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफीशियल किया ।
A post shared by KarFashionista (@karfashionista) on
अगर निक की बात करें तो वो हॉलीवुड के पॉप सिंगर हैं और 8 साल की उम्र से गाना गा रहे हैं । निक अपने गाने खुद ही लिखते भी हैं । 25 साल के निक प्रियंका से पहले भी कई एक्ट्र्रेस को डेट कर चुके हैं । निक की ज्यादातर गर्लफ्रेंड उनसे उम्र में बड़ी रही हैं ।
A post shared by Choprajonas (@nickyanka_) on
एक वक्त पर निक 55 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर्स को भी डेट करते थे । डेमी की उम्र निक की मां डेनिस से भी ज्यादा है । खबरों की मानें तो निक की डेमी से मुलाकात उनकी बेटी मिल्स के जरिए हुई थी । निक और डेमी अपनी दोस्त के घर पर मिला करते थे ।
A post shared by Choprajonas (@nickyanka_) on