{"_id":"5b790e4842c792463f793804","slug":"priyanka-chopra-first-photo-shoot-in-bareilly-take-a-look-of-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल पहले ऐसी लगती थीं प्रियंका चोपड़ा, पहले फोटोशूट की इन तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल पहले ऐसी लगती थीं प्रियंका चोपड़ा, पहले फोटोशूट की इन तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है और उनकी रोका और पार्टी की तस्वीरें हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका की जिंदगी में साल दर साल कई सारे बदलाव आते चले गए लेकिन एक चीज जिसमें कभी बदलाव नहीं आया तो वो है उनका कॉन्फिडेंस। 18 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ड का खिताब जीता था। खिताब जीतने के बाद ही उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। लेकिन आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की पहले फोटोशूट की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें देसी गर्ल को देखकर आप पहचान भी नहीं पाएंगे।
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा का यह फोटोशूट उस वक्त का है जब वह महज 17 साल की थीं। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा बरेली में रहती थीं और वहीं पर उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में प्रियंका भले ही उतनी खूबसूरत न लग रही हों जितनी कि अब लगती हैं लेकिन उनके पोज को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं प्रियंका में उस वक्त भी गजब का आत्मविश्वास था। प्रियंका का यही आत्मविश्वास उनके पहले फोटोशूट में साफ नजर आ रहा है।
Priyanka Chopra
समय के साथ प्रियंका चोपड़ा के लुक में गजब का बदलाव आया। वह अब देखने में बला की खूबसूरत लगती हैं हालांकि इन तस्वीरों में भी प्रियंका का अंदाज आपका दिल जरूर जीत लेगा। इन तस्वीरों में प्रियंका कैमरे को देखकर ऐसे पोज दे रही हैं कि मानों कैमरे से पुराना याराना हो। चेहरे की मासूमियत और कुछ कर गुजरने की ललक प्रियंका के इन पोज में साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
जब प्रियंका ने बरेली में अपना पहला फोटोशूट करवाया था उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। प्रियंका अब 36 साल की हैं। यानी कि 19 साल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक में न केवल गजब का बदलाव किया बल्कि उनका नाम बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में भी शामिल है।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा कि इन तस्वीरों को कोई भी पहली बार देखेगा तो शायद उन्हें पहचान ही न पाए। इन तस्वीरों में प्रियंका सिंपल एंड सोवर लड़की लग रही है। जिसे देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता था कि एक दिन यही लड़की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेगी।