फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ नहीं ये सुपरस्टार बनने वाला था ‘ओमकारा’ का लंगड़ा त्यागी, इस वजह से हाथ से निकला रोल

Sun, 19 Aug 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
not Saif Ali Khan Rather aamir khan want to do role langda tyagi in Omkara
साल 2006 में आई डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की सुपरहिट फिल्म ‘ओमकारा’ से हर कोई वाकिफ होगा। अजय देवगन, सैफ अली खान और विवेक ओबरॉय जैसे दिग्गज कलाकार अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। आपसी रंजिश पर आधारित इस फिल्म में सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी का नेगेटिव रोल किया था। उनके इस रोल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म के 12 साल बीत जाने के बाद अब विशाल भारद्वाज ने सैफ अली खान के इस रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
not Saif Ali Khan Rather aamir khan want to do role langda tyagi in Omkara
गौरतलब है कि ‘ओमकारा’ मशहूर लेखक शेक्सपियर के नाटक ओथेलो से प्रेरित फिल्म है। विशाल भारद्वाज ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने उन्हें ओथेलो पर फिल्म बनाने की सलाह दी। साथ ही आमिर ने कहा कि वह लंगड़ा त्यागी का रोल करेंगे। लेकिन आमिर ‘ओमकारा’ पर एक साल बाद काम करना चाहते थे। इसके बाद आपसी मतभेद के चलते ‘ओमकारा’ की कहानी को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। 
not Saif Ali Khan Rather aamir khan want to do role langda tyagi in Omkara
विशाल भारद्वाज ने आगे बताया कि ‘ओमकारा’ की जैसी ही स्क्रिप्ट पूरी हुई तो वह लंबा इंतजार न करने के बजाय लंगड़ा त्यागी के रोल के लिए आमिर खान के पास न जाकर सीधा सैफ अली खान के पास पहुंचे। विशाल भारद्वाज का मानना था कि लंगड़ा त्यागी के रोल के लिए जब आमिर इतने बेताब हो सकते हैं तो सैफ को तो यह रोल और भी ज्यादा पसंद आएगा।विशाल भारद्वाज ने बताया कि सैफ अली खान ने जैसे ही ‘ओमकारा’ की कहानी को पढ़ा वैसे ही वह इस रोल को करने के लिए उतावले हो गए। इसके बाद लंगड़ा त्यागी का रोल सैफ अली खान के पास चला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
not Saif Ali Khan Rather aamir khan want to do role langda tyagi in Omkara
आपको बता दें कि फिल्म ‘ओमकारा’ साल 2006 की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। बताया जाता है कि लंगड़ा त्यागी का रोल करने के बाद सैफ का फिल्मी करियर एकदम से बदल गया और उन्हें भी लीक से हटकर रोल मिलने लगे। फिल्म में इन तीनों स्टार के साथ करीना कपूर,बिपाशा बसु और कोंकोना सेन शर्मा भी थीं। 
 
विज्ञापन
not Saif Ali Khan Rather aamir khan want to do role langda tyagi in Omkara
वहीं बात करें विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म की तो उनकी बहुचर्चित फिल्म 'पटाखा' बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म 'पटाखा' में 'दंगल' में बबीता फोगाट के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed