फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने दी शानदार पार्टी, मुकेश अंबानी से लेकर भंसाली तक आए नजर

Sun, 19 Aug 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
these bollywood star reached Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तमाम अफवाहों के बीच ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते का अधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और पांच सितारा होटल में सगाई की पार्टी दी। इस खास मौके पर जहां प्रियंका के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनकी सगाई पार्टी में नजर आए। गौरतलब है कि प्रियंका के रोके की खबर किसी भी बॉलीवुड के स्टार को नहीं थी। ऐसे में प्रियंका ने अचानक से रोका करके हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी और सगाई पार्टी में कौन-कौन से सितारे नजर आए। 

 
these bollywood star reached Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement
परिणीति चोपड़ा
बहन की सगाई पार्टी और रोका सेरेमनी में सबसे पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आई। इस दौरान वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। प्रियंका ने पंंजाबी स्टाइल में रोका सेरेमनी का सारा प्रोग्राम किया, जहां उनके सास-ससुर भी नजर आए। निक के माता-पिता भारतीय कॉस्ट्यूम में बहुत ही सुंदर दिखे।
these bollywood star reached Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में शामिल होने पहुंची। निक और प्रियंका ने इस खास मौके की फोटोज एक-एक कर अपने फैन्स के लिए लगातार शेयर कर रहे हैं। प्रियंका के बुलाए हुए सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood star reached Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement
आयुष शर्मा
बॉलीवुड के अपकमिंग हीरो और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी प्रियंका की रोका सेरेमनी में नजर आए। आयुष सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'लवरात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आयुष प्रियंका की खास दोस्त अर्पिता खान शर्मा के पति हैं। 
विज्ञापन
these bollywood star reached Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement
अंबानी परिवार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी में अंबानी परिवार भी नजर आया। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशान अंबानी भी दिखीं। खबर है कि प्रियंका ने रोका अपने घर पर और सगाई की पार्टी मुंबई के पांच सितारा होटल में की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed