फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी के फैंस के लिए बुरी खबर, इस साल नहीं आएगी उनकी कोई भी फिल्म, ये है कारण

Sun, 29 Mar 2020 01:19 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Mar 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan any film will be not release this year here is reason
amitabh bachchan - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की इस साल कोई भी फिल्म रिलीज होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। पिछले साल के अंत में रिलीज हुए फिल्मी कैलेंडर के हिसाब से साल 2020 में अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज होने वाली थीं। उस कैलेंडर के अनुसार सबसे पहला नाम एक मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' का था। देशभर में अचानक से फैले कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रुक गई और बनकर तैयार हो चुकी फिल्मों की रिलीज की तारीख टल गई।

Amitabh Bachchan any film will be not release this year here is reason
Ayushmann Khurrana,Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

अमिताभ बच्चन की इस साल सबसे पहली हिंदी फिल्म शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होने वाली थी। 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' का नंबर था। यह फिल्म आठ मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी भी तारीख टल गई है। 

Amitabh Bachchan any film will be not release this year here is reason
brahmastra

करण जौहर के निर्माण में शुरुआत से ही लेट होती चली आ रही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी अपने तय समय चार दिसंबर को रिलीज होती प्रतीत नहीं हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्किनेनी नागार्जुन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अमिताभ की मराठी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज तो जरूर हुई थी, लेकिन अचानक से बंद हुए सिनेमाघरों के कारण इस फिल्म को वापस ले लिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan any film will be not release this year here is reason
अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी - फोटो : Social Media

अमिताभ के करीबी सूत्रों ने बताया, 'इस साल उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। उनकी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी बाधित हुई है, जिसमें रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' भी शामिल है। जब शूटिंग शुरू होगी तो वह तुरंत काम पर नहीं जा सकते हैं, क्योंकि हाल ही में अमित जी बीमारी से उभरे हैं। उनकी स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह तुरंत काम पर जा सकें। वह संक्रमित होने का जोखिम नहीं ले सकते।'

Akshay Kumar: पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे 'खिलाड़ी', कोरोना वायरस पर ट्विंकल ने वीडियो में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed