{"_id":"5e8050da8ebc3e75e009715b","slug":"sonu-nigam-opened-his-mumbai-bungalow-for-treatment-of-coronavirus-patients-and-health-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई में रहते हुए भी कोरोना मरीजों के लिए इस सुपरस्टार ने खोल दिया अपना मुंबई वाला बंगला, चिकित्साकर्मी भी कर सकते हैं आराम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई में रहते हुए भी कोरोना मरीजों के लिए इस सुपरस्टार ने खोल दिया अपना मुंबई वाला बंगला, चिकित्साकर्मी भी कर सकते हैं आराम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय संगीत के चमकते सुपर सितारे सोनू निगम एक बार फिर इस नाजुक स्थिति में कोरोना से लड़ने के लिए देश के साथ आए हैं। वे खुद देश के बाहर दुबई में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने देश के भविष्य की चिंता है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होंने अपने मड आइलैंड स्थित बंगले को कोरोना के मरीजों और उनकी देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोलने का फैसला किया है।
2 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
सोनू और उनके पिता अगम कुमार निगम ने दुनिया की स्थिति से सीखते हुए भारत के बारे में सोचा है। सोनू ने कहा, 'पूरी दुनिया के लिए यह बहुत कठिन समय है। ऐसे में जो जैसे कर सकता है, वैसे भारत सरकार की मदद करनी चाहिए। अगर किसी के पास खाली घर, मकान या बंगला मौजूद हैं, तो उन्हें इनका उपयोग भारत सरकार की मदद करने में करना चाहिए।'
3 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : social media
स्थिति पर चिंता जाहिर करते सोनू कहते हैं, 'इटली, यूके और स्पेन के हालात को देखते हुए भारत को हर अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारे देश की आबादी 130 करोड़ से ज्यादा है, और स्थिति बहुत नाजुक है। अगर देश में महामारी फैली तो हमारे पास अस्पताल कम पड़ सकते हैं। इस घटना से इंग्लैंड कुछ अलग ही तरह से निपट रहा है। उन्होंने कोरोना के मरीजों के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए किलोमीटरों लंबे आपातकालीन शिविर बनाए हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू निगम, पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 22 मार्च को एक दिन का जनता कर्फ्यू लागू किया था, तब सोनू निगम ने घर में बैठे लोगों के मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर दुबई से ही लाइव कॉन्सर्ट किया था। उससे पहले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आवागमन पर रोक लगा दी है। सोनू निगम उस समय दुबई में थे। हालांकि उनके पास स्वदेस लौटने का मौका था लेकिन वे सिर्फ इसलिए नहीं आए क्योंकि ऐसे समय में वे भारत की चिकित्सा व्यवस्था पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दुबई में ही रुकने का फैसला किया था। अभी भी वे अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेट होकर दुबई में ही मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।