फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे 'खिलाड़ी', कोरोना वायरस पर ट्विंकल ने वीडियो में किया खुलासा

Sun, 29 Mar 2020 12:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Mar 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Akshay Kumar : Drives car in mumbai as Twinkle Khanna foot broken during coronavirus covid 19 Lockdown
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के पैर की हड्डी टूट गई है। इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


Coronavirus lockdown Akshay Kumar : Drives car in mumbai as Twinkle Khanna foot broken during coronavirus covid 19 Lockdown
Akshay And Twinkle

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में कार में ट्विंकल खन्ना पति अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। कार को अक्षय कुमार ही चला रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले ट्विंकल वक्त बताती हैं कि अभी सुबह के करीब साढ़े 10 हो रहा है और मुंबई की सड़कें खाली हैं। वहीं वीडियो में ट्विंकल अक्षय को कार चलाते हुए भी दिखा रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deserted roads all the way back from the hospital. Please don’t be alarmed, I am not about to kick the bucket because I really can’t kick anything at all! #sundayshenanigans

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

Coronavirus lockdown Akshay Kumar : Drives car in mumbai as Twinkle Khanna foot broken during coronavirus covid 19 Lockdown
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media

वीडियो में ट्विंकल बताती हैं कि वो अस्पताल से वापस आ रही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनको कोरोना वायरस हो गया है। ट्विंकल बताती हैं कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है, जिसकी वजह से वो अस्पताल से वापस आ रही हैं। वीडियो में आप ट्विंकल खन्ना के पैर में प्लास्टर भी बंधा हुआ देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Akshay Kumar : Drives car in mumbai as Twinkle Khanna foot broken during coronavirus covid 19 Lockdown
akshay kumar and twinkle khanna

वैसे बता दें कि ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ट्विंकल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। हालांकि कई बार इस वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। याद दिला दें कि एक लंबे अरसे से ट्विंकल फिल्मों से दूर हो गई हैं और अब वो एक प्रसिद्ध लेखिका हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus lockdown Akshay Kumar : Drives car in mumbai as Twinkle Khanna foot broken during coronavirus covid 19 Lockdown
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात अक्षय कुमार की करें तो हाल ही में अक्षय कुमार ने पीएम राहत कोष में कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ 25 करोड़ रुपये दान दिए हैं। इस बात की तारीफ न सिर्फ पूरा देश कर रहा है बल्कि खुद ट्विंकल खन्ना  ने भी सोशल मीडिया पर अक्षय की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया था। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म सूर्यवंशी है, जिसकी रिलीजिंग कोरोना वायरस के कहर के चलते टाल दी गई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed