फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अक्षय-वरुण के बाद टी सीरीज भी मदद के लिए आया आगे, दान में दिए इतने करोड़

Sun, 29 Mar 2020 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
t series chairman bhushan kumar donate 11 crores to pm cares fund due to coronavirus
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना वायरस के चलते देश में अब तक 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। जिसके बाद से लोग घरों में कैद हैं। हालांकि गरीब और मजदूर वर्क पलायन करने पर मजबूर है वो पैदल ही चल पड़े हैं। इस बीच बॉलीवुड सितारे भी मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार, वरुण धवन ने पीएम केयर फंड में दान किया है। अब म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने भी राहत का हाथ बढ़ाया है।

t series chairman bhushan kumar donate 11 crores to pm cares fund due to coronavirus
भूषण कुमार - फोटो : social media

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भूषण कुमार ने ट्वीट किया कि 'आज, हम सब एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि सभी मदद करें। मैं और टी सीरीज परिवार पीएम केयर फंड में 11 करोड़ की राशि दान करते हैं। हम मिलकर इससे लड़ सकते हैं। जय हिंद।'

t series chairman bhushan kumar donate 11 crores to pm cares fund due to coronavirus
bhushan kumar - फोटो : SELF

इसके अलावा टी सीरीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ की राशि दी है। भूषण कुमार ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 'जरूरत की इस घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में टी सीरीज एक करोड़ दान करता है। उम्मीद है हम इस मुश्किल वक्त से जल्द निकल जाएंगे। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
t series chairman bhushan kumar donate 11 crores to pm cares fund due to coronavirus
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अभिनेता अक्षय कुमार पहले ही 25 करोड़ रुपये देने का एलान कर चुके हैं। उनके बाद वरुण धवन ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वरुण ने 55 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस धनरााशि में उन्होंने 25 लाख रुपये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष और 30 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए हैं।
विज्ञापन
t series chairman bhushan kumar donate 11 crores to pm cares fund due to coronavirus
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की वजह से देश के हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कोष में लोगों से दान देने की अपील की।
 

इस अभिनेता की वजह से अनन्या पांडे हुई थीं ट्रोल, नेपोटिज्म वाले बयान पर अब कही ये बात

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed