बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स और फैन्स तक अपने दिल की बात पहुंचाते हैं और हर ट्वीट की गिनती वो अपने ट्वीट में जरूर लिखते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन भी प्लेजरिज्म के आरोप में काफी चर्चा में आए। हालांकि बिग बी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया लेकिन एक ट्वीट में सीनियर बच्चन ने कविता पोस्ट की, जो टिशा अग्रवाल की थी। हालांकि अमिताभ बच्चन इस बात से बाकिफ नहीं थे और उन्होंने बिना क्रेडिट के इस कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कविता के लिए मांगी माफी, ट्रोल होने के बाद दिया क्रेडिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही इस बात ने तूल पकड़ा, बिग बी को समझ आया कि उन्होंने किसी फॉरवर्ड की गई कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। हालांकि इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि जो कविता मैंने शेयर की थी, उसका क्रेडिट टिशा अग्रवाल को जाना चाहिए। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, किसी ने मुझे ये भेजा था। मुझे ये कविता अच्छी लगी तो मैंने पोस्ट कर दी। माफी।
T 3765 - "थोड़ा पानी रंज का उबालिये
खूब सारा दूध ख़ुशियों का
*थोड़ी पत्तियां ख़यालों की..*" ...more ..
this tweet credit should go to @TishaAgarwal , I was not aware of its origin .. someone sent it to me , I thought it to be good and posted ..
apologies 🙏🙏 pic.twitter.com/6YAOKXdIxe
दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक एक कविता लिखी थी, जो कुछ इस प्रकार है-
थोड़ा पानी रंज का उबालिये
खूब सारा दूध खुशियों का
थोड़ी पत्तियां ख्यालों की..
थोड़े गम को कूटकर बारीक,
हंसी की चीनी मिला दीजिये..
उबलने दीजिये ख्वाबों को
कुछ देर तक..!
यह जिंदगी की चाय है जनाब..
इसे तसल्ली के कप में छानकर
घूंट घूंट कर मजा लीजिये...!!
अमिताभ बच्चन की इस कविता को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल टीशा अग्रवाल नाम की महिला ने दावा किया था कि ये उनकी कविता है। उन्होंने बिग बी के फेसबुक पोस्ट के नीचे ये कमेंट भी किया कि उन्हें इसका श्रेय दिया जाए। टीशा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जब अमिताभ बच्चन आपकी पोस्ट की कॉपी करें और क्रेडिट भी न दें। खुश हो कि रोए।'
टीशा अग्रवाल ने इस कविता को 24 अप्रैल 2020 को लिखा था। इस कविता को बाकयदा उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। टीशा एक कवयित्री हैं और अक्सर फेसबुक पर इस तरह की कविताएं लिखा करती हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया काफी सक्रिय हैं और ट्विटर और फेसबुक अपने प्रशंसकों और फैन्स के लिए ब्लॉग्स और पोस्ट डालते रहते हैं।