फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI 2017: बॉलीवुड की झोली में सिर्फ एक अवार्ड, बिग बी बने 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर'

Wed, 29 Nov 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Wed, 29 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan awarded as indian film personality of the year at iffi 2017
IFFI 2017

48वें इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का समापन हो गया है। गोवा में चले इस फेस्टिवल में आखिरी दिन बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां पहुंची। अमिताभ से लेकर खिलाड़ी कुमार और दबंग खान भी इस खास मौके पर आए।

amitabh bachchan awarded as indian film personality of the year at iffi 2017
IFFI 2017

फेस्ट‍िवल के समापन समारोह में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को IFFI 2017 इंडियन फिल्म 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया। बता दें कि बॉलीवुड के खाते में यही इकलौता अवार्ड आया है जिसे स्मृति ईरानी और अक्षय कुमार ने बिग बी को सौंपा।

amitabh bachchan awarded as indian film personality of the year at iffi 2017
Akshay Kumar

बता दें कि अक्षय ने अवार्ड देने से पहले अमिताभ बच्चन के लिए एक स्पीच भी दी जिसमें उन्होंने बिग बी की खासियतों को गिनाया। वहीं, बिग बी के फेमस गानों पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उमदा परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट को आरजे प्रीतम सिंह, जायरा वसीम, सोनाली बेंद्रे और करण जौहर ने होस्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan awarded as indian film personality of the year at iffi 2017
Katrina Kaif

बता दें कि रेड कारपेट पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। इसमें फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की एक्ट्रेस कटरीना कैफ नीले रंग के गाउन में नजर आईं तो वहीं अक्षय कुमार फॉर्मल कोट पैंट में खूब जच रहे थे। वहीं, फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' की एक्टर पूजा हेगडे भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
amitabh bachchan awarded as indian film personality of the year at iffi 2017
Karan Johar

बिग बी ने बंद गले के कोट के साथ काली पैंट पहनी हुई थी। फिल्म मेकर करण जौहर भी अपने अलग अंदाज में नजर आए। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुर्ते और पेंट के साथ बंद गले का आसमानी रंग का कोट डाला हुआ था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed