फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के लिए आसान नहीं होगा 'कैप्टन मार्वल' से 'बदला', पहले दिन जुटा सकती है इतने करोड़

Fri, 08 Mar 2019 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Mar 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan badla and captain marvel box office prediction
badla, captain marvel - फोटो : social media

सुजॉय घोष ने साल 2012 में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कहानी बनाई थी। जिसमें विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। जिसके बाद अब सुजॉय एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों के सामने हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म आज यानी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म भी सस्पेेंस थ्रिलर पर आधारित है।

amitabh bachchan badla and captain marvel box office prediction
Badla film amitabh - फोटो : you tube

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू इससे पहले फिल्म पिंक में दिखाई दिए थे। जिसे काफी पसंद किया था। इस वजह से भी एक बार फिर अमिताभ-तापसी की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

amitabh bachchan badla and captain marvel box office prediction
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो पहले दिन फिल्म 4 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। पहले दिन अगर फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल रही तो निश्चित रूप से इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan badla and captain marvel box office prediction
Captain Marvel

बदला के साथ हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। भारत में इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों को देखने का दर्शक वर्ग बढ़ता जा रहा है। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल आज भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। कैप्टन मार्वल पहले दिन 6-7 करोड़ कमा सकती है।

विज्ञापन
amitabh bachchan badla and captain marvel box office prediction
Captain Marvel - फोटो : social media

ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन मार्वल अच्छा कलेक्शन करेगी। भारत में मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के अच्छे खासे दर्शक हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका निर्देशन अना बोडन और रयान फ्लैक ने किया है जबकि ब्री लार्सन ने मुख्य किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed