फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में

Tue, 11 Oct 2022 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big b Played character role in these movies like Namak Haraam Anand Mohabbatein
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अभिनय का स्कूल माने जाते हैं। बिग बी ने हिंदी सिनेमा को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। वर्ष 1969 में पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अब तक उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग किस्म के रोल प्ले किए हैं। सैकड़ों फिल्मों में बिग बी ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। मगर, कुछ फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग रोल भी किए हैं। लेकिन, अपने शानदार अभिनय से उन्होंने सपोर्टिंग रोल भी इस संजीदगी से अदा किए कि वे मुख्य किरदारों पर भारी पड़ गए। यह किरदार बिग बी के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुए। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में...

Amitabh Bachchan Birthday: Big b Played character role in these movies like Namak Haraam Anand Mohabbatein
आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद (1971)
ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉ. भास्कर बनर्जी का रोल प्ले किया। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए बिग बी को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड मिला। 

80 साल-80 किस्से: 70 के दशक के हिट मशीन थे अमिताभ बच्चन, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बने बॉलीवुड के शहंशाह

Amitabh Bachchan Birthday: Big b Played character role in these movies like Namak Haraam Anand Mohabbatein
नमक हराम - फोटो : सोशल मीडिया

नमक हराम (1973)
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ नजर आए। बिग बी का रोल फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड मिला था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने रईस मिल मालिक के बेटे विक्रम महाराज उर्फ विक्की का रोल अदा किया है। ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।

80 साल-80 किस्से: बिग बी की सिफारिश पर इंदिरा गांधी ने लगाया था प्रेस पर बैन? बिग बी ने दी थी यह सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big b Played character role in these movies like Namak Haraam Anand Mohabbatein
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें (2000)
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक कड़क पिता और शिक्षक के रूप में नजर आए। उन्होंने नारायण शंकर का रोल अदा किया, जो अपने उसूलों का पक्का है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई थी कि लोग आज भी इसे देखना काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए भी अमिताभ बच्चन को बेस्ट सोपर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म की कहानी गुरुकुल पर आधारित थी, जहां शाहरुख खान अपनी मोहब्बत की याद में लोगों को प्यार करना सिखाते थे। वहीं सिद्धांतवादी अमिताभ बच्चन इन सबके खिलाफ थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले किया।

80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big b Played character role in these movies like Namak Haraam Anand Mohabbatein
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया

कभी खुशी कभी गम (2001)
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सख्त मिजाज पति और पिता के रोल में नजर आए। जया बच्चन जहां पत्नी के रोल में नजर आईं, वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन बिग बी के बेटों के रोल में नजर आए। यशवर्धन रायचंद के रूप में उन्होंने एक ऐसे पिता का रोल अदा किया, जो अपने बेटे को घर से निकाल देता है। पूरा परिवार जिसके हुक्म को मानता है। 

Amitabh Oscar Story: सुपरस्टार बनने से पहले ऑस्कर तक पहुंची बिग बी की ये फिल्म, एक तो अंतिम पांच तक पहुंची

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed