Amitabh Bachchan Birthday: जन्मदिन पर घर के बाहर टहलते दिखे अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने इस दौरान जैकेट और ट्रैक पैंट पहन रखा था। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगा रखा था। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी साथ चल रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए फोटोग्राफर्स ने दूर से ही उनकी तस्वीरें खींची।
अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उनके घर जलसा के बाहर जा पहुंचे। कई प्रशंसक हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए दिखे तो कई पोस्टर और कार्ड साथ में लेकर पहुंचे। हालांकि कोरोना की वजह से ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं हो पाई।
जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो साझा की है और लिखा- 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्तूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है। मैं आपसे और कुछ नहीं मांग सकता।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया था कि 'सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक केबीसी। उसके बाद रिकॉर्डिंग। आधी रात तक। बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on