हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकारों के साथ अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी अमिताभ बच्चन को बधाई दे रहे हैं। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
ऋतिक से लेकर आयुष्मान तक, अमिताभ बच्चन को दी इन सितारों ने अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'प्यारे अमित अंकल, मैं अपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और शांति की कामना करता हूं। मेरे जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए शु्क्रिया जो आपके हमेशा फैन ब्वॉय रहेंगे। जन्मदिन की बधाई'। साउथ सिनेमा के अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Dearest Amit uncle, I wish for you good health, happiness and peace. Thank you for inspiring millions like me, will forever be your fan boy. Happy Birthday 🤗 @SrBachchan
A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on
दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके अलावा अभिनेत्री नेहा धुपिया ने अमिताभ बच्चन के लिए ट्विटर पर लिखा, 'जन्मदिन की बधाई बच्चन साब... ढेर सारा प्यार सर'।
Many happy returns of the day dear Amitji. Prayers and best wishes for a great year ahead Sir 🎂@SrBachchan pic.twitter.com/joqUulMPUy Happy birthday Bachchan Saab ... dher saara pyaar sir 💕 @SrBachchan .... 🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌 #oneandonly #legend pic.twitter.com/oO5TEUn4nU
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म गुलाबो सिताबो में अपने और अमिताभ बच्चन के लुक की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अमित जी। बचपन से आपके साथ काम करने का एक सपना था, वह पूरा हुआ तो मानो जीवन धन्य हो गया। आपने जितना इस इंडस्ट्री के लिए किया है वह अतुल्य है। हम सब आजीवन आपके आभारी रहेंगे'।

इनके अलावा अभिनेत्री यामी गौतम, अथिया शेट्टी, आर माधवन, महेश बाबू और विराट कोहली सहित अन्य सितारों ने भी अमिताभ बच्चन को उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई दी है। आपको बता दें कि अपने फैंस और करीबियों की बधाइयों को स्वीकार करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट पर धन्यवाद किया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
T 3687 - .. your generosity and love be the greatest gift for me for the 11th .. I cannot possibly ask for more ..🙏 pic.twitter.com/Val1wZCMNh