फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स लेने के सवाल पर यामी गौतम ने दी प्रतिक्रिया, जवाब में कही ये बात

Sun, 11 Oct 2020 02:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 11 Oct 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam reaction on use drugs after a fan asked her
यामी गौतम - फोटो : amar ujala

बीते कुछ समय से बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस से शुरू हुआ यह मुद्दा आज हर किसी की जुबान पर है। कई फिल्मी सितारों का भी इस मामले में नाम सामने आया है। इस बीच अभिनेत्री यामी गौतम से एक शख्स ने ड्रग्स को लेकर सवाल किए। जिसका अभिनेत्री ने बेबाकी से जवाब दिया है। 

Yami Gautam reaction on use drugs after a fan asked her
यामी गौतम - फोटो : ट्विटर

दरअसल इन दिनों यामी गौतम ट्विटर पर #AskYG के जरिए अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से जुड़ी हुई हैं। इसके जरिए वह सभी के सवालों का जवाब भी देती रहती हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल भी करते रहते हैं। बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे की चर्चा के बीच एक शख्स ने यामी गौतम से पूछा कि क्या उन्होंने कभी ड्रग्स लिया है।

Yami Gautam reaction on use drugs after a fan asked her
यामी गौतम - फोटो : instagram: yamigautam

Ethanol नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'यामी गौतम क्या आप ड्रग्स लेती हो? मुझे पता है कि ओपन प्लेटफॉर्म पर ऐसा सवाल पूछा जाना काफी बेवकूफाना है, लेकिन अगर आप लेती हो तो मेरा दिल टूट जाएगा। अपने फैंस के लिए बोल दीजिए कि आप नहीं लेतीं।' इस पर यामी गौतम ने अपने जवाब में लिखा, 'नहीं, मैं ड्रग्स नहीं लेती और इसके सख्त खिलाफ हूं। ड्रग्स को न कहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam reaction on use drugs after a fan asked her
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर यामी गौतम और उनके इस फैंस का ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें यामी गौतम के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही दो फिल्म 'भूत पुलिस' और 'ए थर्सडे' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'ए थर्सडे' में यामी गौतम की भूमिका नैना जायसवाल नामक एक प्लेस्कूल शिक्षक की है। 

विज्ञापन
Yami Gautam reaction on use drugs after a fan asked her
यामी गौतम - फोटो : instagram: yamigautam

इस फिल्म की कहानी एक गुरुवार को वह स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बनाकर वह सभी को स्तब्ध कर देती हैं। घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और जनता व मीडिया उस पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से तोड़ देती है। फिल्म 'ए थर्सडे' 2021 में सीधे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

पढ़ें: Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला, हिना और गौहर खान पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, जानिए क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed