हार्दिक पांड्या 11 अक्तूबर को 27 साल के हो चुके हैं। दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इन सबमें उनके लिए सबसे खास संदेश नताशा स्टेनकोविक ने लिखा। हार्दिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नताशा ने कई पुरानी यादें साझा कीं।
Hardik Pandya Birthday: हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर नताशा स्टेनकोविक ने लिखा खास संदेश, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्दिक के लिए नताशा ने अपने संदेश में लिखा- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे सबसे खास दोस्त, मेरा प्यार। तुम हमारी जिंदगी में खुशी और उत्साह लेकर आए। मैं हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जो हमने साथ में बिताए। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। तुम जल्दी वापस आओगे और अगस्त्य के साथ वक्त बिताओगे।‘
नताशा ने आगे लिखा कि ‘वो तुम्हें बहुत याद कर रहा है। तुम सबसे अच्छे हो। हम तुमसे प्यार करते हैं। यूं ही चमकते रहो और हमारे लिए प्रेरणा बने रहो। तुम इस दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो।' बता दें कि हार्दिक इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। इस वजह से नताशा उन्हें मिस कर रही हैं।
नताशा ने थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है जब हार्दिक ने नताशा को प्रपोज किया था। एक अन्य तस्वीर नताशा की प्रेग्नेंसी के दौरान की है। हार्दिक उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नताशा आइसक्रीम खा रही हैं। वहीं हार्दिक उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं।
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
नताशा ने दो तस्वीरें हार्दिक और बेटे के साथ की साझा की हैं। एक वीडियो में हार्दिक बेटे के साथ खेल रहे हैं। गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया।