फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड की बात पर ऐसा होता था सिद्धार्थ शुक्ला की मां का रिएक्शन, सुनकर हंसी रोक नहीं पाईं गौहर खान

Sun, 11 Oct 2020 02:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 11 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Siddharth Shukla Reveals His Mothers Reaction When She Knows About His Girlfriend For The First Time
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : Twitter: @Kaur__Aujla

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। इस साल बिग बॉस के सीजन 14 में बीते सीजन के विनर्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी आए हैं। शो के दौरान कई सारे टास्क होते हैं। ये सभी सीनियर्स टास्क को मैनेज करते हैं। लेकिन साथ ही साथ कई बातें भी शेयर करते हैं। ऐसे ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां से जुड़ी एक बात बताई है।

Bigg Boss 14 Siddharth Shukla Reveals His Mothers Reaction When She Knows About His Girlfriend For The First Time
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैनपेज पर बिग बॉस का एक अनसीन वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला गौहर खान के साथ बातें कर रहे हैं। जिसमें सिद्धार्थ बता रहे हैं कि जब उनकी पहली गर्लफ्रेंड बनी थी उस समय उनकी मां का कैसा रिएक्शन था। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मां को ये विश्वास दिलाने में काफी वक्त  लगा कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है और वे उससे प्यार करते हैं।

Bigg Boss 14 Siddharth Shukla Reveals His Mothers Reaction When She Knows About His Girlfriend For The First Time
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram: sidhearts_fc

वीडियो में गौहर खान से बात करते हुए सिद्धार्थ कहते हैं कि मेरी मां ये स्वीकार करने को तैयार ही नहीं थी कि मेरी एक गर्लफ्रेड हैं और उनका 'छोकरा' जवान हो गया है। वह यही कहती थीं कि क्या हुआ अगर तुम्हारी कोई दोस्त है और वो लड़की है। लेकिन जब सिड ने कहा, 'मॉम वो मेरी गर्लफ्रेंड है', तो उनकी मां ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, 'हां हां ठीक है ना फ्रेंड है, लड़की है ना'। सिड कहते हैं कि मैं अपनी मां को बार-बार बताया करता था कि वह फ्रेंड असल में मेरी 'गर्लफ्रेंड' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Siddharth Shukla Reveals His Mothers Reaction When She Knows About His Girlfriend For The First Time
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धार्थ शुक्ला आगे कहते हैं कि, उनकी मां मानने को तैयार ही नहीं थी कि हुआ 'छोकरा जवान रे'। वहीं सिड की कहानी को सुनकर गौहर खान अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और वे जोर से हंसने लगती है। सिद्धार्थ की बात पर हां में हां मिलाते हुए गौहर भी कहती हैं कि मां को ऐसी बातें बताना काफी मुश्किल होता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Siddharth Shukla Reveals His Mothers Reaction When She Knows About His Girlfriend For The First Time
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के बीते सीजन यानी कि बिग बॉस 13 के विनर रहे हैं। सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग अपने सीजन में शुरुआत से ही काफी ज्यादा थी। वहीं अभ तक उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। साथ ही शो के दौरान उनकी जोड़ी शहनाज गिल के साथ लोगों ने काफी पसंद की थी। यहां तक कि अब भी लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

पढ़ें: खत्म नहीं हो रही पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच की तल्खी, ट्वीट कर एक बार फिर कसा एक दूसरे को

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed