अभिनेत्री पायल घोष ने जबसे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं। पायल ने इस मामले में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ साथ ही कई और अभिनेत्रियों का नाम भी घसीटा। लेकिन ऋचा चड्ढा को उनकी ये बात जरा भी पसंद नहीं आई। बस तभी से दोनों अभिनेत्रियों के बीच काफी खींचतान चल रही है। दोनों का तल्ख मिजाज एक दूसरे के ऊपर हावी होता नजर आ रहा है।
खत्म नहीं हो रही पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच की तल्खी, ट्वीट कर एक बार फिर कसा एक दूसरे को तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल घोष जहां एक तरफ अनुराग कश्यप के ऊपर हमला कर रही हैं तो वहीं ऋचा चड्ढा पायल के ऊपर हमलावर होती नजर आ रही हैं। ऋचा चड्ढा और पायल के बीच का विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पायल की कानूनी लड़ाई इस समय केवल अनुराग से ही नहीं बल्कि ऋचा से भी चल रही है। वहीं अब हाल ही में ऋचा चड्ढा ने महिला आयोग पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। तो वहीं पायल ने भी उन्हें इसका जवाब दिया।
पायल घोष ने ऋचा चड्ढा का नाम अनुराग कश्यप केस में घसीटा, जिसे लेकर ऋचा कापी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि पायल जबरन उनका नाम घसीट रही हैं। वहीं ऋचा ने महिला आयोग पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में ऋचा ने लिखा, 'मैंने ये तस्वीरें देखीं रेखा जी। मैंने तो 22 सितंबर को ही शिकायत की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आपके ट्वीट को देख तो यही लगता है कि मैंने उनसे पहले अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।'
Saw these pictures @sharmarekha ma’am.I still haven’t heard back from @NCWIndia reg my complaint (dated 22/9/20)filed against Ms.Ghosh, for falsely dragging my name in her case against a director. Basis your own tweets on the matter, I believe my complaint was filed BEFORE hers. pic.twitter.com/1QC3HoDTV3
वहीं ऋचा के इस ट्वीट पर पायल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पायल ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मिस चड्ढा आपको कैसे पता कि मैंने इस केस में आपका नाम गलत तरीके से घसीटा है। आप मिस्टर कश्यप को लेकर इतना श्योर कैसे हैं। रेखा जी आप प्लीज देखिए, ये पूरी गैंग कैसे मुझे दबाने की कोशिश कर रही है।'
Ms Chaddha how do you know I have falsely dragged your name unless the truth comes out , how are you so sure of Mr. Kashyap (I’m wondering)?? please @sharmarekha look into this, how the whole gang is trying to suppress and humiliate me. @PMOIndia @narendramodi Sir #BetiBachao https://t.co/fhhQEWz1nl
गौरतलब है कि इससे पहले पायल ने एक ट्वीट पर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। हाल ही पायल घोष ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, पीएमओ और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया। इस ट्वीट में पायल ने लिखा, 'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे।'
पढ़ें: चार साल से डिप्रेशन में आमिर खान की बेटी इरा, कहा- ‘इस बारे में मैं बताना चाह रही थी’