फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूठा निकला अमिताभ के सेल्फ आइसोलेशन में रहने का दावा, जानिए पूरा सच

Wed, 18 Mar 2020 08:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Mar 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan claims of being in self-isolation is false know the truth
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दुनियाभर में कोशिशों का दौर चल रहा है। भारत में सरकार ने अपनी तरफ एडवाजरी जारी की है। बॉलीवुड सितारे भी लोगों को खूब जागरुक कर रहे हैं। बुधवार को ऐसी ही एक खबर आई जिसमें बताया गया कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है। 

Amitabh bachchan claims of being in self-isolation is false know the truth
amitabh bachchan - फोटो : social media

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अमिताभ बच्चन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। इसका हवाला अमिताभ के ट्वीट से दिया गया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुंबई में वोटर इंक से स्टैंपिंग शुरू... सुरक्षित रहिए... सतर्क रहें, अगर पता चला तो अलग रहें।' 

Amitabh bachchan claims of being in self-isolation is false know the truth
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने एक हाथ की तस्वीर साझा की, जिसमें एक स्टैंप लगी है। इस स्टैंप में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कोरंटाइन में हैं। इस तस्वीर में जो हाथ दिख रहा है उसे अमिताभ का हाथ बताया जाने लगा। लेकिन इस हाथ की सच्चाई बीएमसी के ट्वीट के बाद साफ हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan claims of being in self-isolation is false know the truth
ट्वीट की गई तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

इसी फोटो को बीएमसी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 16 मार्च को भी शेयर किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीर वायरल हो रही है। एक और उदाहरण के जरिए इस बात को समझा जा सकता है कि अमिताभ ने अपने ट्वीट में कहीं ये नहीं लिखा कि उन्होंने खुद आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Amitabh bachchan claims of being in self-isolation is false know the truth
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन की उम्र 77 साल है। इतनी उम्र में इंसान के शरीर पर झुर्रियां आ जाती हैं। ये हाथ किसी जवान शख्स का लग रहा है। तस्वीर के जरिए आप अमिताभ का हाथ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। तो अमिताभ का ये ट्वीट सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिया था।

तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया तनुश्री दत्ता का लुक, कभी फैंस को कातिल अदाओं से बनाया था 'आशिक'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed